Assam में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वाहनों पर हमला, कांग्रेस ने BJP पर लगाया यह आरोप...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 20 जनवरी 2024 (20:53 IST)
Vehicles of Bharat Jodo Nyay Yatra attacked in Assam : कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि असम के लखीमपुर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से जुड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई और उसके पोस्टरों को फाड़ा गया, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी तथा प्रदेश की उसकी सरकार जिम्मेदार है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस तरह के हमले से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं।
 
मुख्य विपक्षी दल ने घटना से संबंधित कुछ वीडियो जारी करते हुए यह दावा भी किया कि यह हमला भाजपा सरकार के सहयोग से किया गया तथा यह मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भाजपा की घबराहाट को दिखाता है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस तरह के हमले से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, हम असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडों द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वाहनों पर हुए शर्मनाक हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर-पोस्टर फाड़े जाने की कड़ी निंदा करते हैं।
 
खरगे ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने भारत के लोगों को संविधान द्वारा दिए गए हर अधिकार और न्याय को कुचलने और ध्वस्त करने का प्रयास किया है। वह (भाजपा) लोकतंत्र का हरण करके उनकी आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी असम में भाजपा सरकार द्वारा अपनाई गई हमले और धमकी की इस रणनीति से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी इन भाजपा के इन पिट्ठुओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। हमारी लड़ाई और राहुल गांधी की न्याय के प्रति प्रतिबद्धता अटूट है।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घटना से संबंधित वीडियो फुटेज साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ हिमंत विश्व शर्मा कितने डरे हुए हैं, क्या इसका और सबूत चाहिए? देखो उनके गुंडे कांग्रेस के पोस्टर फाड़ रहे हैं और वाहनों को तोड़ रहे हैं! यात्रा के भारी प्रभाव से वह इतना घबरा गए हैं कि वह किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।
 
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने नई दिल्ली में कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे समर्थन से भजपा और उसके नेता घबरा गए हैं। असम के लखीमपुर में जिस तरह से हमला किया गया, उससे पता चलता है कि भाजपा इस यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबरा गई है।
उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा घबराहट के कारण और भाजपा में अपनी वफादारी साबित करने के लिए इस तरह की हरकत पर उतर आए हैं। उन्होंने ‘हमले’ की निंदा करते हुए कहा, राहुल गांधी और कांग्रेस इस तरह के हमलों से डरने और घबराने वाले नहीं हैं। यात्रा जारी रहेगी। माकन के अनुसार, कांग्रेस ने असम में स्थानीय स्तर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि असम की भाजपा सरकार के सहयोग से हमला हुआ है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ फिलहाल अरुणाचल प्रदेश में है और रविवार को फिर से असम में दाखिल होगी। यह यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।
 
भाजपा पर लोगों के अधिकारों को कुचलने का आरोप : कांग्रेस ने शनिवार को असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर ‘भारतीय जनता पार्टी के गुंडों’ द्वारा किए गए हमले की निंदा की और राज्य में सत्तारूढ़ दल पर देशवासियों को संविधान-प्रदत्त हर अधिकार और न्याय की गारंटी को कुचलने और ध्वस्त करने के प्रयास का आरोप लगाया।
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी उसके कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराने-धमकाने के ऐसे हथकंडों से नहीं डरेगी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, हम असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडों द्वारा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल वाहनों पर शर्मनाक हमले करने तथा कांग्रेस पार्टी के बैनर एवं पोस्टर फाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं।
ALSO READ: क्या बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होगी TMC?
उन्होंने कहा, पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने भारतवासियों को संविधान-प्रदत्त हर अधिकार और न्याय को कुचलने और ध्वस्त करने का प्रयास किया है। वह (भाजपा) लोकतंत्र का हरण करके उनकी आवाज दबाना चाहती है। खरगे ने इस हमले के लिए प्रदेश भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस ‘असम की भाजपा सरकार’ के हमले और धमकी की इस रणनीति से डरने वाली नहीं है।
ALSO READ: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू, क्या इससे चुनावी फ़ायदा मिलेगा?
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कथित हमले का एक वीडियो साझा किया और कहा, इस बात का और क्या सबूत चाहिए कि सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमंत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से कितने डरे हुए हैं? देखिए, उनके गुंडे हमारे कांग्रेस के पोस्टर को फाड़ रहे हैं और वाहनों को तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, यात्रा के व्यापक असर से वह (हिमंत) इतना बौखला गए हैं कि वह किसी भी हद तक गिर सकते हैं।
 
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि असम के उत्तरी लखीमपुर शहर में उसकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने वाले बैनर और पोस्टर नष्ट कर दिए गए हैं। लखीमपुर शहर से ही यह यात्रा शनिवार को गुजरेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा राज्य में अपने तीसरे दिन की यात्रा पर है और अपराह्न अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले, उत्तरी लखीमपुर सहित लखीमपुर जिले के कई हिस्सों से होकर गुजरेगी। (एजें‍सियां‍) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी