Indore में Ram Mandir पर इस पोस्‍टर को देखकर दंग रह जाओगे, इस शख्‍स ने ये क्‍या सलाह दे डाली?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (15:43 IST)
Indore ram mandir : राम मंदिर निर्माण को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब मध्‍यप्रदेश के इंदौर से एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां राम मंदिर के निर्माण को लेकर एक शख्‍स ने अपने घर पर पोस्‍टर लगाया है। इस पोस्‍टर में उसने ऐसा कुछ लिख दिया है कि वो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

आप सभी से निवेदन है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और राम मंदिर निर्माण से जो लोग दुखी हैं उनको दुखी होने में सहायता करें उनका दुख बढ़ाएं pic.twitter.com/CM5XluZf1n

— Shashikant Mukati (@ShashikantMukat) January 18, 2024
दरअसल, इंदौर के इस शख्स ने अयोध्या राम मंदिर के निर्माण से दुखी लोगों को अजीबो-गरीब सलाह दी है। इंदौर के ही शशिकांत मुकाती ने अपने घर के बाहर पोस्टर लगाया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, जनहित में जारी। जो लोग, राम मंदिर निर्माण से खुश नहीं हैं, वो लोग मेरी छत से कूद सकते हैं।

मंदिर निर्माण गर्व का विषय : इसे लगाने वाले शशिकांत मुकाती ने इसे लेकर कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इससे बड़ा कुछ नहीं। इस मंदिर के लिए 500 साल संघर्ष हुआ है। इसके बावजूद कई लोग इस बात से इस बात से खुश नहीं हैं। इसलिए मैंने अपना दुख गुस्से में बयान कर रहा हूं।

मंदिर से खुश नहीं, वो देशभक्‍त नहीं : मुकाती ने कहा कि उन्होंने दो दिन पहले ये पोस्टर लगाया है। जो लोग राम मंदिर निर्माण से खुश नहीं हैं, वो देशभक्त नहीं हैं। मैं हर वक्त लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहा हूं। भगवान राम हमारे आराध्य हैं। हम उनके बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। आज जरूरत है कि राम मंदिर के इतिहास को लिखा जाए। लोगों को, बच्चों को बताया जाए कि इसके लिए कितना और किस प्रकार का संघर्ष किया गया है।

बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूरे देश में तक आतिशबाजी होगी। कई जगह पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन के आयोजन तय किए गए हैं। कई जगहों पर भंडारे होंगे।
Edited By : Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी