कार में बंद 5 साल के बच्चे की दम घुटने से मौत

शुक्रवार, 21 जून 2019 (13:38 IST)
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में खेलते समय अपने पिता की कार में दुर्घटनावश फंस जाने के कारण दम घुटने से पांच वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई।
 
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बच्चे की पहचान मोहम्मद जैद के रूप में हुई है। जैद ने गुरुवार को सीकरी गांव में अपने घर के बाहर खड़ी कार में बैठकर दरवाजा बंद कर लिया। बाद में वह वाहन से बाहर नहीं निकल पाया जिससे उसकी मौत हो गई। 
 
पुलिस ने बताया कि लापता होने के घंटों बाद लड़का कार में बेहोश मिला। उसे एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी