उत्तर प्रदेश में भाजपा में शामिल हुईं बसपा सांसद संगीता आजाद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 18 मार्च 2024 (18:01 IST)
BSP MP Sangeeta Azad joins BJP : उत्तर प्रदेश के लालगंज से बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सांसद संगीता आजाद ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामन लिया। संगीता ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ALSO READ: Lok Sabha Election 2024 Dates: लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच, मतगणना 4 जून को
आजाद के साथ ही उनके पति अरिमर्दन आजाद और प्रसिद्ध अधिवक्ता व निर्भया कांड में पीड़ित पक्ष के लिए अदालती लड़ाई लड़ने वाली सीमा कुशवाहा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कुशवाहा साल 2020 में बसपा में शामिल हुई थीं, जबकि अरिमर्दन लालगंज से विधायक रह चुके हैं।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने कैबिनेट को दिया खास संदेश
संगीता ने साल 2019 में लालगंज से भाजपा की तत्कालीन सांसद नीलम सोनकर को 1.61 लाख से अधिक मतों से पराजित किया था। संगीता के परिवार का उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की राजनीति में खासा प्रभाव है। संगीता के ससुर गांधी आजाद क्षेत्र का जानमाना चेहरा रहे हैं और बसपा के संस्थापक सदस्यों में थे।
ALSO READ: कांग्रेस छोड़ने वाले मेरी मां सोनिया के सामने रोते हैं, कहते हैं हम भाजपा से नहीं लड़ सकते
संगीता आजाद ने पिछले कुछ समय से बसपा से दूरी बना ली थी और वह पार्टी के आयोजनों में भी नहीं जाती थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें थीं। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी