UP Lok Sabha Election : ओमप्रकाश राजभर के बेटे इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, SBSP ने किया ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (05:00 IST)
Om Prakash Rajbhars son will contest from Ghosi Lok Sabha seat : भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को घोसी लोकसभा सीट से अपने बेटे अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा सरकार में शामिल हुई टिपरा मोथा पार्टी
उन्होंने कहा कि भाजपा से एक सीट पर बात पक्की हो गई है, दूसरी पर बातचीत चल रही है। ओमप्रकाश राजभर ने जिले के रसड़ा में दल के प्रधान कार्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ समीक्षा बैठक के बाद घोसी लोकसभा सीट से अपने बेटे अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है।
 
सुभासपा के प्रधान महासचिव हैं अरविंद राजभर : अरविंद राजभर ओमप्रकाश राजभर के बेटे हैं तथा योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली पिछली सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके हैं। अरविंद राजभर सुभासपा के प्रधान महासचिव हैं। उन्होंने 2022 में विधानसभा चुनाव में वाराणसी जिले की शिवपुर सीट से समाजवादी पार्टी और सुभासपा के गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था लेकिन वह भाजपा प्रत्याशी मंत्री अनिल राजभर से चुनाव हार गए थे।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस CEC की बैठक, 10 राज्यों की 60 लोकसभा सीटों पर चर्चा
ओमप्रकाश राजभर ने कहा, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरविंद राजभर को घोसी लोकसभा का प्रत्याशी तय किया है। इस सवाल पर कि क्या भाजपा ने गठबंधन के तहत घोसी लोकसभा सीट सुभासपा को दी है, राजभर ने कहा कि घोसी सीट पर बात पक्की हो गई है तथा एक अन्य सीट को लेकर भी बातचीत हो रही है।
 
ओमप्रकाश राजभर ने घोषणा की है कि राजग को उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जिताने के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और लक्ष्य हासिल करेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी