"संगिनी की उमंग 2018" : स्तन कैंसर विजेता करेंगे जागरुक...

स्तन कैंसर जागरुकता माह के अंतर्गत, 7 अक्टूबर 2018 को संगिनी कैंसर सोसायटी की ओर से, संस्था की संस्थापिका व सचिव स्व. डॉ. अनुपमा नेगी की स्मृति में 11वें वार्षिक उत्सव "संगिनी की उमंग 2018" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
 
प्रीतमलाल दुआ सभागृह में सुबह 10.30 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन उन महिलाओं द्वारा मिलकर किया जा रहा है जो स्तन कैंसर पर जीत हासिल कर चुकी हैं या फिर जिनकी स्तन कैंसर से जंग अभी जारी है।
 
"संगिनी की उमंग 2018" कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के मानव संस्थान विकास केंद्र की डायरेक्टर डॉ. नम्रता शर्मा एवं अमेरिका की पर्यावरण प्रेमी, बांसुरी वादक व सेल्फ हीलिंग कोच सुश्री जेना हेस्सो होंगी। 
 
कार्यक्रम में संगिनी संस्था की सचिव डॉ. श्रीमती जनक पलटा मगिलिगन गतिविधिओं की जानकारी देंगी समन्वयक के रूप में श्रीमती अनुराधा सक्सेना मौजूद होंगी। इस कार्यक्रम में वार्षिक रिपोर्ट, स्तन कैंसर से जुड़े विषेषज्ञों द्वारा जानकारी के अलावा स्तन कैंसर विजेताओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।       
                      
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी