क्यों रो रोकर वडापाव बेच रही थीं फेमस वडापाव गर्ल, क्या है उसका इंदौर कनेक्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 16 मार्च 2024 (11:31 IST)
Delhi Famous Vada Pav Girl : दिल्ली में मुंबई का वडापाव बेचने वाली इंदौर की फेमस वडापाव गर्ल चंद्रिका गिरा दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह रो-रोकर वडापाव बेचती दिखाई दे रही है। लड़की का दावा है कि एमसीडी अधिकारियों ने उसे दुकान बंद करने की धमकी है।
 
दरअसल, रेहड़ी पर वड़ा पाव का ठेला लगाने वाली इस लड़की के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली नगर निगम ने उसकी दुकान बंद करा दी। इसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
 
कहा जा रहा है कि चंद्रिका सड़क पर वडापाव बेच रही थी तभी एमसीडी अधिकारियों की एक टीम वहां पहुंची और उसे दुकान खाली करने को कहा। इस पर लड़की फूट फूटकर रो पड़ी। उसने कहा कि अभी तो हजारों रुपए लिए हैं फिर परेशान करने आ गए।
 
इसके बाद लड़की ने किसी को फोन लगाया और कहा कि आप जल्दी आ जाओ भैया। इसके बाद वह फिर रोने लगती है। 

चंद्रिका का आरोप है कि MCD वालों ने उनका ठेला हटवा दिया। पुलिस वालों ने भी उसके और उसकी सास के साथ बदसलूकी की। जिस कारण उसे चोट भी लग गई।
कौन है वडा पाव गर्ल : इंटरनेट सेनसेशन बन चुकी चंद्रिका गिरा दीक्षित मूल रूप से इंदौर की रहने वाली है और शादी के बाद दिल्ली में बस गई। वह अपने पति के साथ दिल्ली की एक सड़क पर वडापाव का ठेला लगती है।
 
दावा किया जा रहा है कि वह पहले हल्दीराम में नौकरी करती थी। बेटे की तबीयत खराब होने के बाद वह और उनके पति दोनों ने ही नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने वडा पाव का ठेला लगाना शुरू किया।
 
चंद्रिका के वडापाव में बिल्कुल मुंबई में मिलने वाले वडापाव से स्वाद है। इस वजह से उसकी दुकान पर वडापाव प्रेमियों की भीड़ उमड़ती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी