विराट कोहली करेंगे पीकेएल के मुंबई चरण के उद्घाटन में शिरकत

शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (18:10 IST)
मुंबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली पेशेवर कबड्डी लीग (पीकेएल) के 7वें सत्र के मुंबई चरण के शनिवार को होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। 

कोहली इस दौरान महाराष्ट्र की 2 टीमों यू मुंबा और पुणेरी पल्‍टन का मुकाबला भी देखेंगे। भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अनुप कुमार यू मुंबा के कोच हैं। पीकेएल का मुंबई चरण 2 अगस्त तक चलेगा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी