मार्च के पहले दिन महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए क्या हैं नए दाम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 1 मार्च 2024 (08:33 IST)
commercial gas cylinder : मार्च माह के पहले दिन तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर महंगा कर दिया। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ाए गए हैं। कमर्शिअल सिंलेडर अब 1795 रुपए में मिलेगा। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ALSO READ: Rule Change From 1st March 2024 : FASTag से लेकर GST तक, 1 मार्च से ये 4 बड़े बदलाव आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर
IOCL की वेबसाइट पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। मुंबई में कमर्शिअल गैस सिलेंडर की कीमत 1749 रुपए होगी। वहीं, कोलकाता में इसके दाम बढ़कर 1911 रुपए हो गए। 
 
कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, जनता पर 'महंगाई मैन' मोदी का चाबुक फिर चला। एक बार फिर कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। पिछले 1 महीने में कमर्शियल सिलेंडर पूरे '40 रुपए' महंगा हुआ है। जमकर पड़ रही महंगाई की मार, मौज में है मोदी सरकार।
 

जनता पर 'महंगाई मैन' मोदी का चाबुक फिर चला.

एक बार फिर कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं.

पिछले 1 महीने में कमर्शियल सिलेंडर पूरे '40 रुपए' महंगा हुआ है.

जमकर पड़ रही महंगाई की मार, मौज में है मोदी सरकार pic.twitter.com/66DkEQnhMm

— Congress (@INCIndia) March 1, 2024
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के नए दामों की घोषणा करती है। तेल पर लगने वाले टैक्स और उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में लगने वाले खर्च की वजह से हर जगह इसके दाम अलग अलग हो सकते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी