UP: सिंचाई कर रहे किसान पर 1 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा, मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (15:45 IST)
मथुरा (यूपी)। उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले के तिलकागढ़ी गांव में खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तिलकागढ़ी गांव निवासी वीरू (45) बृहस्पतिवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहा था तभी ऊपर से जा रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उस पर गिर गया। करंट लगने से उसकी कुछ ही पलों में मौत हो गई।

ALSO READ: राजस्थान में गिरी आकाशीय बिजली, दंपति समेत 6 लोगों की मौत
 
उन्होंने बताया कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी मिलने पर उप मंडल अधिकारी समर्थ श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता एवं इलाके के जर्जर विद्युत तारों को बदलने का आश्वासन दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी