पति के इन 4 'पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स' को आप भी बेझिझक इस्तेमाल कर सकती हैं

वैसे तो बाजार में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग प्रकार के ढेरों 'पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स' मिल रहे हैं। हर कोई अच्छे से अच्छा दिखने की चाह में इन्हें खरीद लेता हैं, इसी तरह घर के सभी सदस्यों को अलग-अलग ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स खरीदने पड़ते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा हैं कि जब लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स नहीं हुआ करते थे, तब दोनों समान उत्पाद ही इस्तेमाल करते थे।
 
तो आइए, आपको बताते हैं लड़कों के कुछ ऐसे ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स जिन्हें जरूरत पड़ने पर लड़कियां भी इस्तेमाल कर सकती हैं - 
 
1. आप अपने बॉयफ्रेंड व अपने पति का शेविंग क्रीम शरीर के बाहरी हिस्सों पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल के बाद आप अपकी स्किन स्मूद जाएंगी।
 
2. इन दिनों बाजार में लड़कियों के लिए अलग से रेजर मिल रही है, लेकिन असल में लड़के और लड़कियों की रेजर में बहुत ज्यादा फर्क नहीं होता है, इसलिए आप अपने पति की रेजर को साफ करके इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
3. लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग डियोडरेंट और परफ्यूम मिलते हैं लेकिन इनमें केवल बेस नोट का फर्क होता है। लड़कियों के लिए हल्का बेस नोट रखा जाता हैं वहीं लड़कों के लिए स्ट्रॉन्ग बेस नोट रखा जाता हैं बाकी सब समान ही होता है। इसलिए अब से आप अपने पति या बॉयफ्रेंड का डियोडरेंट व परफ्यूम बेझिझक इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
4. लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग बॉडी वॉश मिलते हैं लेकिन इन्हें भी लड़कियां आप इस्तेमाल कर सकती हैं।

ALSO READ: नॉन स्टिक बर्तनों को खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 4 टिप्स

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी