जानिए, दीपावली पर करीबी लोगों को कौन से तोहफे दिए जा सकते हैं?

दिवाली पर रिश्तेदारों और पड़ोसियों को शुभकामनाएं देना तो आम है, लेकिन इस दिन दिल के करीब लोगों को तोहफे देने का भी चलन है। यदि आपको समझ नहीं आ रहा कि दीपावली गिफ्ट के तौर पर आपको अपने किसी खास मेहमान को क्या देना चाहिए तो आइए, यहां हम आपको कुछ सुझाव दे रहे हैं- 
 
1. त्योहारी समय में हर घर में मिठाइयां अधिक हो जाती है और इसे खाने से भी लोग बचते हैं। ऐसे में रखे-रखे ही बहुत सी मिठाइयां खराब हो जाती हैं। इसके बजाए उपहार में ऐसी चीजें दें, जो जल्दी खराब न हो सके।
 
2. आजकल उपहार में सूखे मेवे देने का चलन भी खूब चल रहा है। इसमें एक फायदा यह भी है, कि यह जल्दी खराब नहीं होते और सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
 
3. घर पर अधिक मेहनत नहीं करनी हो तो बाजार में कई तरह की नमकीन चीजें भी उपलब्ध हैं, जो आप उपहार स्वरूप दे सकते हैं।
 
4. घर को सजाने की कोई चीज या कार्ड जिसपर शुभकामनाओं के साथ उनके प्रति प्रकट होते आपके भाव लिखे हों।
 
5. आप अगर चाहें तो रंगीन व डिजाइनर दीपकों के सेट घर पर ही तैयार कर लें। सुंदर महकती मोबत्त‍ियां भी उपहार के लिए एक अच्छा विकल्प है जो घर की शोभा बढ़ाएगी।
 
6. आप अगर चाहें तो कोई उपयोगी वस्तु जैसे पर्दे के सेट या चादर या फिर कोई सजावट की चीज भेंट कर सकते हैं।
 
7. चांदी के सिक्के भी हमेशा से ही उपहारों में सर्वमान्य व उत्कृष्ट रहे हैं। चांदी के सिक्कों की पैकिंग करवाकर इसे दिवाली पर उपहार दिया जा सकता है। यह उपहार लक्ष्मी का प्रतीक भी है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी