कल मनेगा मनुष्य गौरव दिन

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2011 (01:40 IST)
स्वाध्याय परिवार द्वारा पूज्य पांडूरंग शास्त्री आठवले (दादाजी) का जन्मदिन 19 अक्टूबर को मनुष्य गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन जिले के 200 से ज्यादा ग्रामों में विभिन्ना कार्यक्रम होंगे। नागझिरी के राजीव कुशवाह ने बताया कि दादाजी का जन्म 19 अक्टूबर 20 को रायगड़ (महाराष्ट्र) जिले के रोहा ग्राम में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे 25 अक्टूबर 2003 को हृदयस्थ हो गए थे। उन्होंने अपने जीवन के 83 वर्ष मानव जीवन के विकास में लगाए। प्रतिवर्ष स्वाध्याय परिवार उनके जन्मदिवस को धूमधाम से मनाता है। इस उपलक्ष्य में 19 अक्टूबर को कई ग्रामों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। घरों के आँगन में रांगोली व दीपमालाओं से सजावट की जाएगी। प्रत्येक गाँव में एक निर्धारित स्थान पर एकत्रित होकर भावप्रेम और भक्ति का संदेश दिया जाएगा। स्वाध्याय परिवार के भाई-बहन 20 से 25 अक्टूबर तक भक्तिफेरी के माध्यम से घर-घर दादाजी का संदेश ले जाएँगे।


यादव समाज के 125 बच्चे सम्मानित

खरगोन। अहीर संस्कृति मंच के बैनर तले रविवार को यादव समाज का 5वाँ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के 125 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।


यहा; सीता मंगल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीवा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. शिवनारायण यादव थे। विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. जेसी यादव, संतोष यादव, मीनाक्षी यादव तथा राधा यादव मौजूद थी। अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक शिवराम यादव ने की। मंच के राजू यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्ना क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के 125 विद्यार्थियों के साथ कौन बनेगा करोड़पति में शामिल हो चुकी प्रमिला अरविंद पटेल, एडव्होकेट अर्चना यादव तथा शास्त्रीय संगीत में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। अतिथियों ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को अपनी रूचि के अनुसार लक्ष्य हासिल कर ख्याति प्राप्त करने के साथ एक आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के सचिन यादव, मंच के भरत यादव, प्रो. राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। संचालन डॉ. संतोष यादव ने किया। आभार संजय पटेल ने माना।

वेबदुनिया पर पढ़ें