'साइज' के मामले में भारतीय पुरुष 110वें स्थान पर...
FILE
पुरुषों के लिंग की लंबाई को लेकर हुए एक अनोखे सर्वे में अमेरिकी वैज्ञानिक रिचर्ड लिन ने एक शोधपत्र प्रकाशित किया है। इस शोध में 113 देशों के पुरुषों के लिंग का अध्ययन कर लंबाई और आकार का विश्लेषण किया गया है।
सर्वे में लंबाई के आधार पर देशों की एक लिस्ट भी बनाई गई है। इस लिस्ट में भारत 110वें स्थान पर है। इस लिस्ट में 7.1 इंच की औसत 'लंबाई' के साथ कांगो के पुरुष सबसे ऊपर है। कोरिया और कंबोडिया (3.9 इंच की औसत लंबाई के साथ सबसे नीचे हैं।
वहीं भारत को नीचे से तीसरे नंबर पर दर्शाया गया है। रिपोर्ट में भारतीय पुरुषों की 'औसत लंबाई' 4 इंच बताई गई है। लेकिन इस रिपोर्ट पर भारतीय डॉ. और सेक्सोलॉजिस्ट सवाल उठा रहे हैं।
दरअसल साल 2006 में भारत में कंडोम का साइज तय करने के लिए किए गए 'साइज सर्वे' की रिपोर्ट आई थी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा कराए गए सर्वे 'स्डटी ऑन प्रापर लेंथ एंड ब्रेड्थ
स्पेसिफिकेसंस फॉर कंडोम बेस्ड एंथ्रोपोमेट्रिक मेजरमेंट' के बाद यह नतीजा निकला था कि भारतीय बाजार में मिलने वाले कंडोम पुरुषों के लिंग के साइज के अनुपात में बड़े होते हैं।
2001 तक मुंबई में किए गए एक सर्वे में एकत्र हुए आंकड़ों के मुताबिक 60 प्रतिशत भारतीय पुरुषों के लिंग की औसत लंबाई 4.4 से 4.9 इंच के बीच और 30 प्रतिशत की लंबाई 4 से 4.9 इंच बताई गई थी।
आईसीएमआर के लिए सर्वे करने वाले डॉ. शर्मा ने अपनी शोध रिपोर्ट साल 2006 में भारत सरकार को सौंप दी थी। हालांकि इसके बाद कंडोम बनाने वालों के लिए कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए थे।
ड्रग्स एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 के अनुच्छेद 'आर' के मुतबाकि भारत में कंडोम का साइज कम से कम 6.7 इंच रखना अनिवार्य है। बहरहाल, सर्वे में 1400 पुरुषों का डाटा लिया गया था। सर्वे में 18-50 आयुवर्ग के पुरुष शामिल थे। (एजेंसी)