ग्लोबलाइजेशन और उसके बाद समाज में आए सामाजिक- आर्थिक परिवर्तनों के बाद तो नए कानूनों के बनने में इतनी तेजी आई है कि लॉ से जुड़े अच्छे विशेषज्ञों की कमी सी हो गई है। नए रोजगार सर्वेक्षण बता रहे हैं कि भारतीय लॉ ग्रेजुएट्स की मांग देश में ही नहीं दुनिया के विकसित और विकासशील देशों में भी है।
आज व्यक्तिगत जीवन में ही नहीं, कंपनी और संगठन के स्तर पर भी कानूनी सलाहकारों की जरूरत बढ़ी है। कानून के विभिन्न क्षेत्रों जैसे सिविल लॉ, कार्पोरेशन लॉ, क्रिमिनल लॉ, इंटरनेशनल लॉ, पेटेंट लॉ, लेबर लॉ, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ, संवैधानिक लॉ आदि में विशेषज्ञता हासिल कर रोजगार पाया जा सकता है।
एलएलबी की डिग्री के साथ कई शिक्षण संस्थान लॉ के कई सहायक कोर्स भी चलाते हैं, ये डिप्लोमा कोर्स के तौर पर संचालित किए जाते हैं। इनके तहत इंटरनेशनल लॉ, सायबर लॉ, पेटेंट एंड कॉपीराइट लॉ लेबर लॉ, टेक्स लॉ आदि के डिप्लोमा कोर्स की विशेष मांग है।
इंटरनेशनल लॉ इंटरनेशनल लॉ का अर्थ होता है अंतरराष्ट्रीय कानून। इसके तहत विभिन्न राष्ट्रों के रहवासियों एवं व्यवसायियों के साथ-साथ राष्ट्रीय हितों के मध्य उत्पन्न होने वाली समस्याओं को इस कानून के द्वारा सुलझाया जाता है। इस क्षेत्र में करियर के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी उजले अवसर विद्यमान हैं।सायबर लॉ
वर्तमान युग सूचना प्रौद्योगिकी का है। अतः वर्तमान समय में इंटरनेट एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र को रेग्यूलेट करने हेतु जिस लॉ की आवश्यकता होती है उसे सायबर लॉ कहते हैं। जीवन में सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते प्रभाव के कारण इस क्षेत्र में रोजगार के असीमित अवसर हैं।
पेटेंट एंड कॉपीराइट लॉ विभिन्न उत्पादों के पेटेंट एवं कॉपीराइट की समस्याओं के समाधान हेतु इस लॉ की आवश्यकता होती है। इस क्षेत्र में करियर के चमकीले अवसर हैं।
लेबर लॉ कर्मचारियों के अधिकार एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लेबर लॉ बनाया गया है। इस क्षेत्र में भी रोजगार की उजली संभावनाएं हैं।
टैक्स लॉ विभिन्न प्रकार के उद्योग-व्यापारों के दौरान विभिन्न प्रकार की कर समस्याओं एवं अन्य प्रकार की वैयक्तिक टैक्स समस्याओं का समाधान टैक्स लॉ एक्सपर्ट्स करते हैं। कॉर्पोरेट क्षेत्रों में टैक्स लॉ विशेषज्ञों की खासी मांग है।
सिविल जज परीक्षा लॉ को करियर के रूप में चुनने वाले अधिकांश विद्यार्थियों का सपना होता है न्यायिक सेवा परीक्षा में चयनित होकर सिविल न्यायाधीश का पद प्राप्त करना। सिविल न्यायाधीश (सिविल जज) का पद वर्तमान में काफी प्रतिष्ठापूर्ण पद है। इसमें सम्मान, प्रतिष्ठा एवं उन्नति के काफी उजले अवसर विद्यमान हैं।
कहां से करें कोर्स देश के हर प्रमुख विश्वविद्यालय में कानून की शिक्षा प्रदान की जाती है।