आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वर्णिम भारत की नींव रख रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विकास सिंह

शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (08:45 IST)
देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने को पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर चलाए जा रहे है हर घर तिरंगा अभियान में हर भारतवासी पूरे उत्साह और जोश के साथ शामिल हो रहा है। पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘वेबदुनिया’ ने अपनी विशेष श्रृंखला ‘कल, आज और कल’ में मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से खास बातचीत की।  
 
हर घर तिरंगा अभियान में देशभक्ति का भाव-आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आज पूरा देश अमृत महोत्सव धूमधाम से मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर इस गौरवपूर्ण पर्व को हम आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है। प्रधानमंत्री मोदी जी के आव्हान पर हर घर तिरंगा फहराएं यह भावना देशभक्ति का भाव है।

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान में हर नागरिक पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी सहभागिता कर रहा है। हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश के हर घर पर पूरे सम्मान के साथ आम नागरिक तिरंगा फहराए और मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी उसी भाव के साथ हर घर तिरंगा अभियान में जुटी है।
 
अमृत महोत्सव पर स्वर्णिम भारत की नींव-आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। आजादी के अमृत महोत्सव पर माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक ऐसी व्यवस्था का निर्माण हुआ है जिसमें भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है।

समानता और सामाजिक न्याय की बुनियाद पर एक मजबूत और सशक्त भारत पूरी दुनिया में खड़ा हो रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के कालखंड में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत माता का माथा गर्व से ऊंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज करोड़ों भारतवासी सेवा और त्याग के कर्तव्य भाव से स्वर्णिम भारत की नींव रख रहे है। 
 
महापुरुषों के पुण्य स्मरण का अवसर-अमृत महोत्सव एक ऐसा अवसर है जब पूरा देश स्वाधीनता संग्राम के नायकों को याद कर रहा है। देश में आजादी की लड़ाई में आदिवासी नायकों का स्थान-स्थान पर लोग पुण्य स्मरण कर रहे है।

आज देश लाखों स्वाधीनता सेनानियों के साथ आज़ादी की लड़ाई में नारीशक्ति के योगदान को भी याद कर रहा है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से लेकर वीरांगना झलकारी बाई और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में कार्य करने वाली अहिल्याबाई होल्कर और सावित्रीबाई फुले को पूरा देश स्मरण कर रहा है।  
 
महिला सशक्तिकरण से नए सामर्थ्यशाली भारत का निर्माण-आजादी के अमृत वर्ष में देश में नारी सशिक्तकरण का नया अध्याय भी लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए है।

अब देश की कोई भी बेटी राष्ट्र-रक्षा के लिए सेना में जाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ उठा सकती है। इसके साथ देश के लोकतन्त्र में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। आज केंद्र की भाजपा सरकार में वित्त और रक्षा मंत्रालय जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारियाँ महिला मंत्री संभाल रही हैं। ये बदलाव नए सामर्थ्यशाली भारत के निर्माण का प्रतीक है।
 
मध्यप्रदेश में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनाव में महिलाओं का रिकॉर्ड प्रतिनिधित्व भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की ओर से उठा गए कदम पर मोहर लगाता है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगरों में भाजपा को आशीर्वाद देकर जनता-जर्नादन ने सेवा का अवसर उपलब्ध कराया है जिसको लेकर मैं उनका धन्यवाद करता हूं। मैं पूर्ण विश्वास के साथ कह रहा हूं कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार नगर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Koo App

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी