वर्ष 2008 का लेखा-जोखा

वर्ष 2008 अब अपने अस्ताचल की ओर है और एक नया वर्ष नई उम्मीदों और नई उमंगों के साथ दस्तक दे रहा है। बीते बरस की कुछ प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-

1 जनवरी : विश्वास बहाली उपायों के तहत 17 साल पुराने समझौते को आगे बढ़ाते हुए भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने परमाणु संयंत्रों और प्रतिष्ठानों की सूची एक-दूसरे को सौंपी। उप्र की बलिया लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत से बसपा को झटका। निचले असम के गोलपारा जिले में बंद के दौरान पुलिस गोलीबारी में सात लोगों की मौत कर्फ्यू के बाद सेना का फ्लैग मार्च।

3 जनवरी : नगालैंड में राष्ट्रपति शासन। लेखिका मालती राव को उनके उपन्यास डिस्ऑर्डरली वूमन के लिए 2007 का अँग्रेजी का साहित्य अकादमी अवॉर्ड देने की घोषणा। जालंधर की सेंट्रल जेल में प्रशासन के उदासीन रवैये से नाराज करीब 1500 कैदियों ने हंगामा मचाया और आगजनी की तथा जेल कर्मियों पर पथराव किया।

10 जनवरी : भारत और चीन ने पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। टाटा मोटर्स ने अपनी बहुचर्चित लखटकिया कार पेश की।

11 जनवरी : उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु में पोंगल के अवसर पर होने वाली सांडों की लड़ाई जल्लीकट्ट को क्रूर एवं अमानवीय बताते हुए इस पर रोक लगाई।

12 जनवरी : कोलकाता में बड़ाबाजार में भीषण आग से 2500 से अधिक दुकानें जलकर खाक। करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान।
  विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी, क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, गायिका आशा भोंसले, उद्योगपति रतन टाटा को पद्म विभूषण सम्मान। फ्रांस सरकार ने इन्फोसिस के परामर्शदाता एनआर नारायणमूर्ति को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑफिसर ऑफ द लेजिन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया       
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह चीन यात्रा पर रवाना।

15 जनवरी : केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के दो जिलों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि की।

16 जनवरी : उच्चतम न्यायालय ने सेतु समुद्रम परियोजना पर हलफनामा दायर करने के लिए केंद्र को दो सप्ताह का समय दिया। बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार कांड के छह साल बाद मुंबई की एक अदालत ने एक पुलिस अधिकारी सहित 12 व्यक्तियों को दोषी ठहराया।

20 जनवरी : श्रद्धालुओं को लेकर सप्तश्रृंगी तीर्थ से लौट रही बस नासिक में खाई में गिरी, चार बच्चों सहित 25 की मौत, 30 घायल। दिगंबर कामत के नेतृत्व में गोवा सरकार गठन के सात माह के भीतर दूसरी बार बची।

उच्चतम न्यायालय ने बीमा कंपनी को तीसरे पीड़ित पक्ष को दुर्घटना के लिए दावे का भुगतान करने को कहा, भले ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक के पास अवैध या फर्जी लाइसेंस क्यों न हो।

25 जनवरी : भारत, फ्रांस ने आईएईए और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की अनुमति मिलने के बाद असैन्य परमाणु सहयोग शुरू करने का ऐलान किया।

26 जनवरी : विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी, क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, गायिका आशा भोंसले, उद्योगपति रतन टाटा को पद्म विभूषण सम्मान। फ्रांस सरकार ने इन्फोसिस के परामर्शदाता एनआर नारायणमूर्ति को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑफिसर ऑफ द लेजिन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

28 जनवरी : 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के दोषी अंजुम अब्दुल रजाक मेमन की जमानत।

29 जनवरी : भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में लालकृष्ण आडवाणी की प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवारी की पुष्टि। उप्र के तीन बसपा सांसद दल बदलकर सपा में जाने पर लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित।

30 जनवरी : मिग 27 लड़ाकू विमान उत्तर बंगाल के हाशीमारा में दुर्घटनाग्रस्त। पायलट सुरक्षित।

1 फरवरी : इंटरपोल ने गुर्दा प्रत्यारोपण घोटाले के दो प्रमुख अभियुक्तों के अंतरराष्ट्रीय वारंट जारी किए।

2 फरवरी : राज ठाकरे ने अमिताभ बच्चन पर महाराष्ट्र की तुलना में उत्तरप्रदेश के प्रति ज्यादा निष्ठावान होने का आरोप लगाया।

3 फरवरी : राज ठाकरे के बयान के बाद मध्य मुंबई में हिंसा। भोजपुरी फिल्म का प्रदर्शन कर रहे एक थिएटर पर हमला। उत्तराखंड में कुछ मुर्गियों की मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका से अलर्ट जारी।

4 फरवरी : मुंबई और दिल्ली में एमएनएस और सपा कार्यकर्ताओं में झड़पें। कोलकाता में बर्ड फ्लू के संक्रमण की आशंका से दो व्यक्ति अस्पताल में भर्ती।

5 फरवरी : कंधार विमान अपहरण मामले में अपहरणकर्ताओं की मदद करने वाले तीन व्यक्तियों को उम्रकैद। पश्चिम बंगाल सरकार ने तीन
NDND
माह तक पोल्ट्री कारोबार पर प्रतिबंध लगाया।

5 फरवरी : दिल्ली के उपराज्यपाल तेजिंदर खन्ना ने कहा कि उत्तर भारतीयों को कानून तोड़ने में गर्व होता है। केंद्र ने 14 नदी परियोजनाओं को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने का निर्णय लिया। स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर पाकिस्तान के कुछ उग्रवादी संगठनों से कथित संबध के लिए प्रतिबंध की अवधि दो साल और बढ़ाने का फैसला।

8 फरवरी : कश्मीर घाटी में भारी हिमपात। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे गाँवों में हिमस्खलन से 16 व्यक्ति दफन। सुरक्षा बलों ने 46 लोगों को बचाया।

9 फरवरी : गिरफ्तारी के दो दिन बाद किडनी रैकेट मामले के सरगना अमित कुमार को भारत प्रत्यर्पित किया गया। जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और गाँधीवादी बाबा आम्टे का 94 वर्ष की उम्र में निधन। अभिनेता संजय दत्त और उनकी मित्र मान्यता ने सादे समारोह में विवाह किया। मध्यप्रदेश के शिक्षामंत्री लक्ष्मणसिंह गौड़ का कार दुर्घटना में निधन। नवीनतम गणना के अनुसार बाघों की आबादी पिछले पाँच साल में आधी से भी कम। केवल 1411 बाघ बचे।

13 फरवरी : मुंबई-वैमनस्य फैलाने के आरोप में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे गिरफ्तार और जमानत पर रिहा। एमएनएस कार्यकर्ताओं की हिंसा में एक की मौत।

14 फरवरी : मधेपुरा से राजद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को माकपा विधायक अजित सरकार की हत्या के जुर्म में उम्रकैद।

16 फरवरी : उड़ीसा के दूरस्थ जिले में करीब 500 नक्सलियों ने पाँच पुलिस थानों पर हमला कर 14 पुलिसकर्मियों सहित 15 को मारा और हथियार तथा गोला बारूद लूट लिया।

17 फरवरी : नई दिल्ली-किडनी सरगना का छोटा भाई जीवन राउत सीबीआई द्वारा गिरफ्तार। उड़ीसा में हेलिकॉप्टरों की मदद से सुरक्षा बलों ने कम से कम 20 नक्सलियों को मार गिराया।

18 फरवरी-रायपुर : यहाँ 565 किमी दूर बीजापुर जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सीआरपीएफ के छह जवान और 13 माओवादी मारे गए। कुंजम बुद्धिराजा की हत्या के आरोपी रोमेश शर्मा और पाँच अन्य को उम्रकैद।

19 फरवरी : उड़ीसा में सुरक्षा बलों ने अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान छेड़ा।

20 फरवरी : गोवा के पूर्व मंत्री और विधायक अंतासियो मोनसेरेट हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार।

21 फरवरी : पंजाब और बिहार के कुछ थिएटरों में जोधा अकबर का प्रदर्शन रुका।

22 फरवरी : मध्यप्रदेश में जोधा अकबर के प्रदर्शन पर प्रतिबंध। पूर्व विदेशमंत्री नटवरसिंह का राज्यसभा और कांग्रेस से इस्तीफा।

24 फरवरी : पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में हत्या और कई अन्य मामलों में वांछित सीपीआई (माओवादी) नेता सोमेन गिरफ्तार।

25 फरवरी : संसद का बजट सत्र प्रारंभ। दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इतिहास रचा।

26 फरवरी : रेलमंत्री लालूप्रसाद ने रेल बजट पेश किया। हर वर्ग के यात्री किराए घटाए। समुद्र के अंदर परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र का विशाखापट्टनम के पूर्वी हिस्से से सफल परीक्षण।

28 फरवरी : नई दिल्ली-सरकार ने सेतु समुद्रम परियोजना पर उच्चतम न्यायालय में दायर किए जाने वाले हलफनामे को मंजूरी दी।

29 फरवरी : वर्ष 2008-09 का आम बजट पेश। किसानों के 60000 करोड़ रुपए के कर्ज माफ।

1 मार्च : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी राकांपा नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में बरी।

3 मार्च : सामुद्रिक अनुसंधान पोत सागर निधि नौसेना में शामिल।

4 मार्च : टीआरएस के चार सांसदों का तेलंगाना मामले पर लोकसभा से इस्तीफा। 35 साल से पाकिस्तान में कैद कश्मीरसिंह की घर वापसी।

छह मार्च : अंडमान में सुपरसोनिक ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसएम कृष्ण का महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा।

आठ मार्च : त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में माकपा के नेतृत्व वाले वाममोर्चे को लगातार चौथी बार बहुमत। मेघालय विधानसभा में खंडित
  छठे वेतन आयोग ने केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी जिसमें 40 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के वेतनमानों में भारी बढ़ोतरी की सिफारिश की      
जनादेश। कांग्रेस 25 सीटों के साथ सबसे बड़ा दल। उत्तर भारत में विद्युत ट्रांसमिशन लाइनों में तकनीकी खराबी दस घंटे बिजली गुल विद्युत रेल सेवाएँ बाधित। डेमोक्रेटिक अलायंस ऑफ नगालैंड 57 विधानसभा सीटों में से 29 जीतकर सबसे बड़े दल के तौर पर उभरा।

दस मार्च : सुभाष घीसिंग ने दार्जिलिंग गोरखा हिल काउंसिल के कार्यवाहक प्रशासक पद से इस्तीफा दिया। वे 20 साल तक इस पद पर रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीडी लपांग ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

11 मार्च : रेल बजट को लोकसभा की मंजूरी।

12 मार्च : नगालैंड में दो माह पहले लगाया गया राष्ट्रपति शासन हटाया गया। लापरवाही के चलते दिल्ली और अहमदाबाद के अस्पतालों में शार्ट सर्किट की वजह से इन्क्यूबेटर में रखे दो बच्चों की जलकर मौत।

14 मार्च : पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन तथा सीबीआई को उच्चतम न्यायालय का नोटिस।

23 मार्च : भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाले और परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम ठोस ईंधन आधारित अग्नि प्रथम मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

24 मार्च : छठे वेतन आयोग ने केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी जिसमें 40 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के वेतनमानों में भारी बढ़ोतरी की सिफारिश की। शिवानी भटनागर हत्या मामले में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरके शर्मा को उम्रकैद की सजा।

26 मार्च : ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट कीलिंग की पहली आटोप्सी करने वाला फॉरेंसिक विशेषज्ञ निलंबित।

27 मार्च : पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा बिहार के भाजपा नेता जयनारायण निषाद दल बदल विरोधी अधिनियम के तहत राज्यसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित।

प्रतिबंधित संगठन स्टूडेन्ट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के प्रदेश सरगना सफदर नागौरी समेत 13 लोग देशद्रोह और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में इंदौर में गिरफ्तार।

30 मार्च : राष्ट्रीय महिला आयोग ने ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट कीलिंग की हत्या मामले में पुलिस जाँच को पूरी तरह गुमराह करने वाला बताया।

31 मार्च : उच्चतम न्यायालय ने उत्तरप्रदेश सरकार की याचिका को खारिज करते हुए बाराबंकी जमीन मामले में अमिताभ बच्चन के खिलाफ जाँच का आदेश देने से इनकार किया। प्रियंवदा बिड़ला की वसीयत के मामले में बिड़ला परिवार की चार याचिकाएँ उच्चतम न्यायालय में खारिज। माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगी रोमेश शर्मा को 50 करोड़ रुपए की कर चोरी के 12 साल पुराने मामले में दो साल के सश्रम कारावास की सजा।

एक अप्रैल- महाराष्ट्र विधानसभा के छह सदस्य सदन में पीठासीन अधिकारी पर किताबें फेंकने के कारण एक वर्ष के लिए निलंबित। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा 70 साल पहले शुरू किए गए अखबार नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन वित्तीय संकट के कारण बंद।

दो अप्रैल- गोवा सरकार ने ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट एडेन किलिंग की मौत की जाँच केन्द्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का फैसला किया। जमशेदपुर की एक अदालत ने छठ के बारे में टिप्पणी के लिए एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ समन जारी किया।

तीन अप्रैल- सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी निवेश क्षेत्र स्थापित करने की नीति को मंजूरी दी। तिब्बती धार्मिक नेता दलाई लामा की तिब्बत में चीन के दमनचक्र के खात्मे के लिए विश्व समुदाय से निरंतर समर्थन की अपील।

छह अप्रैल- केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल। एमएस गिल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद सहित सात नए चेहरे शामिल। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में दोबारा बर्डफ्लू फैलने की पुष्टि।

नौ अप्रैल- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने दलित मुस्लिमों और ईसाइयों को अनुसूचित जाति का दर्जा और आरक्षण देने की वकालत की।
  राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने दलित मुस्लिमों और ईसाइयों को अनुसूचित जाति का दर्जा और आरक्षण देने की वकालत की      
भारतीय ज्ञानपीठ का 2005 का 19वाँ मूर्तिदेवी पुरस्कार प्रो. राममूर्ति शर्मा को उनकी कृति भारतीय दर्शन की चिन्तन धारा के लिए प्रदान किया गया। पच्चीस साल के अंतराल के बाद पाकिस्तान से आए 50 से अधिक हिन्दू श्रद्धालुओं ने माता वैष्णोदेवी के दरबार में पूजा-अर्चना की। भूमिपुत्र के मुद्दे को उठाते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने निजी कंपनियों में मराठी बोलने वाले लोगों के लिए 80 फीसदी आरक्षण की माँग की।

दस अप्रैल- उच्चतम न्यायालय ने आईआईटी, आईआईएम और अन्य केन्द्रीय शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने वाले संविधान संशोधन कानून को बरकरार रखा। क्रीमी लेयर इस लाभ से बाहर। भारतीय नौसेना के एक 10 सदस्यीय दल ने उत्तरी ध्रुव पर तिरंगा फहराया। भारत ने 384 हलके हेलिकाप्टर खरीदने के लिए निविदा आमंत्रित की। यह अब तक की सबसे बड़ी रक्षा निविदा।

12 अप्रैल- संदिग्ध तालिबान उग्रवादियों ने अफगानिस्तान में सीमा सड़क संगठन के दो कर्मचारियों को मार डाला और पाँच को घायल कर दिया।

13 अप्रैल- नन्हे मैराथन धावक बुधिया सिंह के कोच बिरंची दास की हत्या। बलात्कार और हत्या की शिकार स्कारलेट कीलिंग के शव के ब्रिटेन में तीसरे पोस्टमार्टम में उसके शरीर से महत्वपूर्ण अंग गायब मिले।

14 अप्रैल- चार दशक के अंतराल के बाद कोलकाता और ढाका के बीच मैत्री एक्सप्रेस के रूप में रेल सेवा बहाल।

15 अप्रैल- प्रियंका वढेरा अपने पिता राजीव गाँधी की 17 साल पहले हुई हत्या की अभियुक्त नलिनी से मिलीं।

16 अप्रैल- गुजरात में बस नर्मदा नहर में गिरने से 41 बच्चों सहित 44 लोग मारे गए। आईआईटी ने तीन वर्ष में ओबीसी के लिए क्रीमी लेयर को छोड़कर चरणबद्ध तरीके से 27 फीसदी आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया।

17 अप्रैल- कड़ी सुरक्षा के बीच ओलिंपिक मशाल ने राजधानी दिल्ली में। इस दौरान देश में तिब्बतियों का चीन विरोधी प्रदर्शन।

18 अप्रैल- भारत ने पाकिस्तान में कैद सरबजीत सिंह के लिए दया की एक और अपील की।

19 अप्रैल- महँगाई के मुद्दे पर वामदलों और यूएनपीए ने संप्रग सरकार के खिलाफ हाथ मिलाया। आंदोलन तेज करने की धमकी।

21 अप्रैल- उच्चतम न्यायालय ने लखनऊ के आंबेडकर पार्क में निर्माण गतिविधियों पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक हटाई।

23 अप्रैल- भारत ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम की प्रकृति के बारे में फैसला आईएईए करेगा। अमेरिका को इस बारे में उसे कोई परामर्श नहीं देना चाहिए।

24 अप्रैल- खसरे के कथित संदूषित टीके से तमिलनाडु में चार बच्चों की मौत के बाद हैदराबाद की कंपनी से संबद्ध उत्पादों की आपूर्ति पर रोक। टीकाकरण अभियान निलंबित।

25 अप्रैल- दिल्ली यातायात पुलिस का एक सिपाही अवयस्क से बलात्कार के आरोप में निलंबित। संसद की स्थायी समिति ने दिल्ली के पुलिस प्रमुख वाईएस डडवाल को तलब किया।

27 अप्रैल- देश के जाने-माने नगाड़ा वादक और कुचामनी ख्याल के जनक रामा किशन का अमेरिका में निधन।

28 अप्रैल- भारत का पीएसएलवी सी-9 देश के आधुनिकतम दूरसंवेदी उपग्रह कारटोसैट 2-ए सहित दस उपग्रहों के साथ अंतरिक्ष रवाना। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में तीसरी मंजिल के निर्माण की इजाजत केवल आवासीय इलाकों में देने की व्यवस्था दी।

30 अप्रैल- स्वदेशी तकनीक से निर्मित चालकरहित बेहद हलके विमान लक्ष्य का चाँदीपुर परीक्षण रेंज में सफल परीक्षण।

एक मई- वयोवृद्ध गाँधीवादी निर्मला देशपांडे का 79 वर्ष की उम्र में देहांत। सदन में नियमों का पालन नहीं करने वाले निचले सदन के बत्तीस सदस्यों के खिलाफ मामलों को लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने विशेषाधिकार समिति के सुपुर्द किया।

तीन मई- विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी, क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, मेलोडी क्वीन आशा भोसले सहित अन्य हस्तियों को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने
  जयपुर में भीड़भरे इलाकों में 12 मिनट में आठ विस्फोट। 60 व्यक्ति मारे गए और 200 से अधिक घायल      
पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

सात मई- भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु मिसाइल अग्नि-तीन का दूसरी बार सफल परीक्षण किया।

आठ मई- प्रख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ पी. वेणुगोपाल को एम्स के निदेशक पद से हटाने के लिए आयुसीमा तय करने वाला कानून उच्चतम न्यायालय ने रद्द किया। एमएफ हुसैन के खिलाफ हिंदू देवियों की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने के मामले में चल रही कार्यवाही दिल्ली उच्च न्यायालय में खारिज।

नौ मई- भुवनेश्वर (उड़ीसा) का नाम बदलकर ओडिशा रखने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को विपक्ष की मंजूरी मिली।

10 मई- प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा, अनिवासी भारतीय इस्पात दिग्गज लक्ष्मी मित्तल, मेट्रोमैन ई. श्रीधरन, शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद और बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म सम्मान प्रदान किए।

12 मई- 26 नर्सों को नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड राष्ट्रपति ने प्रदान किया।

13 मई- जयपुर में भीड़भरे इलाकों में 12 मिनट में आठ विस्फोट। 60 व्यक्ति मारे गए और 200 से अधिक घायल। केरल के स्वयंभू भगवान अमृता चैतन्य पर नाबालिग से बलात्कार तथा एक अनिवासी महिला को 45 लाख रुपए का चूना लगाने के आरोप में गिरफ्तार।

14 मई- एक सप्ताह में उत्तरी कश्मीर में दूसरी बार सीमा पर तंगधार इलाके में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी। उत्तर भारत में आँधी-तूफान, बारिश से 31 व्यक्ति मारे गए और 50 से अधिक घायल। एक अज्ञात समूह ने ईमेल से वीडियो क्लिप भेजकर जयपुर बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली।

16 मई- श्रीलंका के घटनाक्रम का तमिलनाडु पर असर पड़ने की आशंका के चलते केंद्र ने लिट्टे पर लगा प्रतिबंध दो साल और बढ़ाने की घोषणा की।

17 मई- 14 साल की एक किशोरी आरुषि की नोएडा स्थित उसके घर पर हत्या। मुख्य संदिग्ध नौकर की भी लाश मकान की छत पर बरामद।

18 मई- अफगानिस्तान में एक माह पूर्व अपहृत भारतीय नागरिक रिहा।

19 मई- इसराइल के साथ हुए 1150 करोड़ रुपए के बराक प्रक्षेपास्त्र समझौते में सीबीआई ने पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीस से कथित अनियमितताओं के सिलसिले में दो बार पूछताछ की। प्रख्यात मराठी नाटककार और लेखक विजय तेंडुलकर का निधन।

20 मई- जॉर्डन के मालवाहक पोत का सोमालिया की राजधानी मोगादीशु के उत्तरी हिस्से में अपहरण। पोत के चालक दल में दस भारतीय।

21 मई- कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में तीन स्तरीय पंचायत चुनाव। माकपा के नेतृत्व वाले वाममोर्चे को हिंसाग्रस्त नंदीग्राम में झटका। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने माकपा प्रत्याशी को हराया।

23 मई- भारत ने सतह से सतह पर 350 किलोमीटर तक मार करने वाले पृथ्वी प्रक्षेपास्त्र के उन्नत संस्करण का चाँदीपुर में सफल परीक्षण किया। गुर्जरों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने की माँग को लेकर राजस्थान में आंदोलन। 96 मछुआरों सहित 99 भारतीय कैदी पाकिस्तान जेल से रिहा।

25 मई- भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीता। बहुमत से तीन सीटें कम।

26 मई- जामा मस्जिद का एक उलेमा जयपुर बम विस्फोट के सिलसिले में पूछताछ के लिए हिरासत में। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को सुरक्षा बलों के लिए प्रतिकूल बताते हुए हजारों पूर्व सैनिकों की भूख हड़ताल, विरोध प्रदर्शन, रैलियाँ।

27 मई- गुर्जर आंदोलन के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए वसुंधरा राजे सरकार ने 15 जिलों में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लागू किया।

29 मई- नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने अपने परिणाम घोषित किए। सफलता का आँकड़ा 87.08 फीसदी।

31 मई- नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में विकास और विशाल यादव को उम्रकैद की सजा।

एक जून- आरुषि हत्याकांड मामले में उप्र के शीर्ष पुलिस अधिकारियों का तबादला।

दो जून- बिहार के पूर्व मंत्री आदित्य सिंह और उनके पुत्र को हत्या के आठ साल पुराने एक मामले में उम्रकैद की सजा। असम के शिक्षामंत्री
  शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने इस्लामी आतंकवाद से निपटने के लिए हिंदू आत्मघाती दस्ते बनाने की वकालत की      
रिपुन बोरा भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार। उपचुनाव में हार के बाद टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव का अपने पद से इस्तीफा।

10 जून- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि ऊर्जा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए परमाणु करार होना ही चाहिए। सरकार ने एक इलेक्ट्रानिक मीडिया मॉनीटरिंग सेंटर शुरू किया जो 120 कमर्शियल टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाली सामग्री पर नजर रखेगा। कर्नाटक के हुबली और धारवाड़ जिले में उर्वरकों की कम आपूर्ति के विरोध में किसानों का आंदोलन। पुलिस कार्रवाई में एक किसान की मौत।

11 जून- अजमेर जिले की सरवर तहसील में 53 वर्षीय एक दलित महिला और उसकी बेटी को निर्वस्त्र घुमाया गया। महिला ने अपनी बेटी को जबरदस्ती ले जा रहे कुछ रसूखवाले ग्रामीणों का विरोध किया था।

12 जून- बिहार के भागलपुर में सांप्रदायिक हिंसा होने के करीब दो दशक बाद केंद्र सरकार ने दंगा प्रभावितों के लिए 29.81 करोड़ रुपए के राहत एवं पुनर्वास पैकेज की घोषणा की।

13 जून- पुणे में शिवसेना के मुखपत्र सामना के कार्यालय में अज्ञात लोगों ने पथराव किया। गोवा में वेतन भत्तों में वृद्धि की माँग को लेकर सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर।

15 जून- शिमला जिले के रामपुर उपसंभाग में एक बस 150 मीटर गहरे खड्ड में गिरी, 16 व्यक्ति मरे। उत्तरप्रदेश के पूर्व खाद्य संसाधन मंत्री आनंद सेन यादव शशि हत्याकांड मामले में गिरफ्तार। सामान्य तारीख से दो सप्ताह पहले दक्षिण पश्चिमी मानसून की दस्तक।

17 जून- आंध्रप्रदेश की एक पीठ ने मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी और पाँच टीवी चैनलों के खिलाफ निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई कार्रवाई पर रोक लगा दी।

18 जून- शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने इस्लामी आतंकवाद से निपटने के लिए हिंदू आत्मघाती दस्ते बनाने की वकालत की।

19 जून- राजस्थान सरकार का गुर्जरों के लिए पाँच फीसदी आरक्षण का ऐलान। करीब एक माह से चल रहा गुर्जर आंदोलन समाप्त।

20 जून- श्रीगंगानगर जिले के तीन गाँवों के करीब 100 लोग विषाक्त भोजन का सेवन करने के बाद बीमार। अहमदाबाद की एक स्थानीय अदालत ने बीजल जोशी सामूहिक बलात्कार मामले में पाँच को दोषी ठहराया और सात को बरी कर दिया।

23 जून- श्रीनगर में अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भूमि आवंटन को लेकर हिंसा भड़की।

24 जून- वर्ष 2001 में पुलिस को चकमा देने वाला हरकत उल मुजाहिदीन का एक संदिग्ध आतंकवादी हबीब-उर-रहमान गिरफ्तार। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में रोबोट की मदद से पहली बार एक ऑपरेशन किया गया। असम में उल्फा एनएससीएन (आईएम) और एनएससीएन (के) के 32 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

25 जून- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने परमाणु करार से जुडे़ मुद्दों पर चर्चा की।

27 जून- पूर्व सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैम मानेकशा का वेलिंगटन स्थित सैन्य अस्पताल में निधन।

28 जून- अंडमान द्वीप समूह में भूकंप के दो झटके। उत्तराखंड के साखनीखेत से बस खड्ड में गिरने से 13 व्यक्ति मारे गए, कई घायल। तमिलनाडु के पंबन से श्रीलंका के जल क्षेत्र में प्रवेश करने पर गिरफ्तार 18 मछुआरे एक माह बाद श्रीलंका नौसेना ने भारतीय तटरक्षकों कों सौंपे।

29 जून- अमरनाथ भूमि विवाद के चलते मुफ्ती मोहम्मद सईद की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने जम्मू-कश्मीर की गुलामनबी आजाद सरकार से समर्थन वापस लिया। असम के बक्सा जिले में बम विस्फोट से पाँच मरे, 35 घायल।

30 जून- जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने गुलामनबी आजाद सरकार से सात जुलाई को बहुमत साबित करने के लिए कहा।

एक जुलाई- जम्मू-कश्मीर सरकार ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भूमि आवंटित करने का आदेश वापस ले लिया। अयोध्या मामले की जाँच कर रहे लिब्रहान आयोग का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया गया।

दो जुलाई- कोलकाता के एक प्रतिष्ठित नर्सिंग होम में मृत बताया गया शिशु अंतिम संस्कार के समय जीवित पाया गया। आंतरिक जाँच के आदेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. पी. वेणुगोपाल का कार्यकाल समाप्त।

चार जुलाई- पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा के भगदड़ मचने से छह की मौत कई अन्य घायल।

सात जुलाई- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री गुलामनबी आजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

आठ जुलाई- लम्बे समय से चली आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए चारों वामदलों माकपा, भाकपा, आरएसपी और फारवर्ड ब्लाक ने
  श्रीनगर-बारामूला मार्ग पर हिजबुल मुजाहिदीन उग्रवादियों के हमले में नौ जवान मारे गए, 20 घायल      
भारत अमेरिका असैनिक परमाणु करार के मुद्दे पर केन्द्र की संप्रग सरकार से सर्मथन वापस लेने की घोषणा की।

दस जुलाई- जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन। विधानसभा भंग।

11 जुलाई- नोएडा के आरुषि हेमराज दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में गिरफ्तार डॉ. राजेश तलवार को 50 दिन बाद जमानत।

12 जुलाई- कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विदेशमंत्री नटवरसिंह के पुत्र जगतसिंह बसपा में शामिल।

13 जुलाई- वामदलों ने भारत-अमेरिका परमाणु करार मुद्दे पर बसपा को अपने साथ मिलाया।

14 जुलाई- भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ का मुंबई के अस्पताल में निधन। वे आपातकाल के दौरान ऐतिहासिक हैबियस कार्पस केस में इंदिरा गाँधी सरकार के पक्ष में फैसला देने वाली पीठ में थे।

17 जुलाई- केंद्र सरकार ने लखनऊ हवाई अड्डे का नाम चौधरी चरणसिंह के नाम पर रखा। रालोद प्रमुख अजितसिंह ने विश्वास मत के दौरान संप्रग सरकार का समर्थन करने का इरादा जताया।

18 जुलाई- संत आसाराम बापू के आश्रम में दो लड़कों की मौत के बाद हंगामा।

19 जुलाई- श्रीनगर-बारामूला मार्ग पर हिजबुल मुजाहिदीन उग्रवादियों के हमले में नौ जवान मारे गए, 20 घायल।

21 जुलाई- वयोवृद्ध बांग्ला फिल्म निर्देशक तपन सिन्हा वर्ष 2006 के दादा साहेब फालके पुरस्कार के लिए चयनित।

22 जुलाई- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में विश्वास मत जीता।

23 जुलाई- भाजपा ने विश्वास मत के दौरान मतदान नहीं करने वाले अपने आठ सांसदों को निष्कासित किया। लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी पार्टी अनुशासन- भंग करने के आरोप में माकपा से निष्कासित। वे 40 साल से इस पार्टी से जुड़े थे। शिरोमणि अकाली दल के रोपड़ के विधायक सुखदेव सिंह लिबरा को विश्वास मत के दौरान पार्टी का व्हिप न मानने पर निष्कासित।

25 जुलाई- बेंगलुरु में कम तीव्रता वाले नौ बम विस्फोट। दो व्यक्ति मारे गए, 12 घायल। व्हिप का उल्लंघन करने वाले सपा के छह सांसद निष्कासित।

26 जुलाई- अहमदाबाद में 16 बम विस्फोट। 20 की मौत, 100 घायल।

27 जुलाई- प्रतिबंधित संगठन सिमी का एक कार्यकर्ता अहमदाबाद विस्फोटों के सिलसिले में पुरानी दिल्ली से गिरफ्तार। यह 2002 में गुजरात में भड़के दंगों के सिलसिले में भी वांछित था।

28 जुलाई- अमरनाथ भूमि विवाद के चलते जम्मू में कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू का उल्लंघन किया। हिंसा में 11 घायल। उच्चतम न्यायालय ने हज पर जाने वाले मुसलमानों को दी जाने वाली सालाना वित्तीय सहायता की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाने वाली याचिका विचारार्थ स्वीकार की। गुजरात और कर्नाटक में लगातार हुए बम विस्फोटों के बाद कांग्रेस ने संघीय जाँच एजेंसी के विचार की समीक्षा की।

29 जुलाई- केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसके निष्कर्ष के अनुसार रामसेतु राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के लिए आवश्यक मानदंड पूरे नहीं करता।

एक अगस्त- वयोवृद्ध मार्क्सवादी नेता हरकिशन सिंह सुरजीत का लंबी बीमारी के बाद निधन।

दो अगस्त- हिमाचलप्रदेश के ख्याति प्राप्त नैनादेवी मंदिर में भगदड़ में 30 बच्चों और 38 महिलाओं सहित 146 श्रद्धालुओं की मौत और 50 से अधिक घायल।

तीन अगस्त- अमरनाथ भूमि विवाद को लेकर जम्मू क्षेत्र में हिंसा में 37 व्यक्ति घायल। ऊधमपुर, राजौरी जिलों में कर्फ्यू लगाया।

चार अगस्त- बंबई उच्च न्यायालय ने हृदय संबंधी बीमारी वाले 26 सप्ताह के भूण का गर्भपात करने की एक दंपति की माँग खारिज की।

छह अगस्त- अमरनाथ भूमि विवाद पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। स्वदेश में निर्मित अत्याधुनिक राडार प्रणाली भारतीय वायुसेना में शामिल।

आठ अगस्त- विवादास्पद बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन चार माह स्वीडन में बिताकर फिर भारत लौटीं। पूर्व विदेशमंत्री और कांग्रेस से निलंबित के. नटवरसिंह, सपा के शाहिद सिद्दीकी और एसपी सिंह बघेल बसपा में शामिल।

10 अगस्त- राजस्थान के कोटा जिले में एक प्राचीन मंदिर की सीढ़ियाँ धँसने से करीब 250 श्रद्धालु गुफा में फँसे, एक की मौत। सालाना न्यूज टेलीविजन अवॉर्ड समारोह में एनडीटीवी अँग्रेजी (24.7) को सर्वाधिक लोकप्रिय अँग्रेजी न्यूज चैनल का और आज तक को सर्वाधिक लोकप्रिय हिंदी न्यूज चैनल का अवॉर्ड मिला।

11 अगस्त- ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक डान एमिली ग्रिज के साथ 2004 में बलात्कार और हत्या के मामले में दो टैक्सी चालकों को मृत्युदंड।

13 अगस्त- कश्मीर घाटी में हिंसा और पुलिस गोलीबारी में 21 व्यक्ति मारे गए।

14 अगस्त- सरकार ने अपने 50 लाख कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दी जो जनवरी 2006 से प्रभावी।

17 अगस्त- तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी का राजनीति में पदार्पण। झारखंड की 23 माह पुरानी संप्रग सरकार झामुमो के समर्थन वापस लेने से
NDND
अल्पमत में।

21 अगस्त- दिल्ली हवाई अड्डा को 1000 करोड़ रुपए की लागत से नया रनवे मिला। यह तीसरा और देश का सबसे लंबा रनवे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने देश के दो जाने-माने वकीलों आरके आनंद और आईयू खान को बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद न्याय में बाधा पहुँचाने के लिए आपराधिक अवमानना का दोषी ठहराया। दोनों की वकालत पर चार माह की रोक और वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा वापस।

23 अगस्त- तमाम तरह के विवादों के चलते रतन टाटा ने दुनिया की सबसे सस्ती कार बनाने की योजना त्यागने की धमकी दी। झारखंड के मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने संप्रग नेतृत्व की सलाह पर इस्तीफा दिया जिससे झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ।

24 अगस्त- तमिलनाडु में एम. करुणानिधि की सरकार को बाहर से समर्थन दे रही माकपा ने द्रमुक के कांग्रेस के साथ संबंधों के कारण उससे अपने चार साल पुराने रिश्ते तोडे़। उड़ीसा के सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील कंधमाल जिले में निषेधाज्ञा। कोसी नदी के किनारे टूटने से बिहार में बाढ़। चार जिले सर्वाधिक प्रभावित। करीब 13 लाख लोग बेघर। तिरुपति: तेलुगू सुपर स्टार चिरंजीवी ने प्रजा राज्यम नाम से पार्टी शुरू की।

27 अगस्त- विहिप नेता की हत्या के बाद उड़ीसा के कर्फ्यूग्रस्त कंधमाल जिले में देखते ही गोली मारने के आदेश।

28 अगस्त- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. वैथिलिंगम पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री। बिहार की बाढ़ को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रीय आपदा करार दिया।

30 अगस्त- प्रख्यात उद्योगपति और राज्यसभा के पूर्व सदस्य केके बिड़ला का 90 बरस की आयु में संक्षिप्त बीमारी के बाद कोलकाता में निधन।

31 अगस्त- अमरनाथ भूमि विवाद पर दो माह से चल रहा आंदोलन समाप्त।

दो सितंबर- पूर्व नौसेना प्रमुख एसएम नंदा के पोते संजीव नंदा को दिल्ली की एक अदालत ने छह व्यक्तियों को बीएमडब्ल्यू कार से 1999 में कुचलकर मार डालने का दोषी ठहराया। उड़ीसा के हिंसा प्रभावित कंधमाल जिले में फिर हिंसा भड़की। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को 2006 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड।

चार सितंबर- दुकानों में मराठी साइन बोर्ड लगाने की अनिवार्यता से विवाद। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पर 30 सितंबर तक सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करने पर प्रतिबंध।

पाँच सितंबर- बीएमडब्ल्यू कार से छह लोगों को कुचलकर मारने के मामले में उद्योगपति संजीव नंदा को पाँच साल की कैद।

छह सितंबर- एनएसजी में छूट मिलने के साथ ही भारत के परमाणु व्यापार पर लगी रोक हट गई। भाजपा की छात्रशाखा एबीवीपी ने दिल्ली विवि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद हासिल किया जबकि तीन अन्य शीर्ष पद कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई को मिले।

नौ सितंबर- दो अक्टूबर से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर जुर्माने का ऐलान।

10 सितंबर- पंजाब विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को भ्रष्टाचार के एक मामले में सदन से निष्कासित किया। उनका निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव के लिए रिक्त घोषित। जया बच्चन की कथित मराठी विरोधी टिप्पणी के लिए अमिताभ बच्चन ने माफी माँगी।

13 सितंबर- राजधानी के भीड़भरे तीन बाजारों में उग्रवादियों ने पाँच बम विस्फोट किए। 20 की मौत, 80 से अधिक घायल। स्वदेश में
  एनएसजी में छूट मिलने के साथ ही भारत के परमाणु व्यापार पर लगी रोक हट गई      
निर्मित हवा से हवा में मार करने वाले विमानरोधी प्रक्षेपास्त्र अस्त्र का सफल प्रायोगिक परीक्षण।

14 सितंबर- दिल्ली बम विस्फोट के सिलसिले में मुंबई के एक संदिग्ध सिमी कार्यकर्ता तथा उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ के तीन व्यक्तियों के नाम प्रमुख संदिग्धों के तौर पर उभरे।

15 सितंबर- कर्नाटक के तटीय इलाकों में गिरजाघरों तथा मिशनरी प्रार्थना गृहों पर हमलों के बाद हिंसा भड़की, 40 घायल। नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रचंड पहली भारत यात्रा पर आए। भारत के साथ नेपाल के संबंधों को महत्वपूर्ण बताया।

19 सितंबर- दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में हुए बम विस्फोटों में कथित रूप से शामिल इंडियन मुजाहिदीन के दो उग्रवादी दक्षिण दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर। दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर मोहनलाल शर्मा भी शहीद।

20 सितंबर- दिल्ली के श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के कथित मास्टरमाइंड के एक घनिष्ठ सहयोगी को यहाँ के एक समाचार चैनल के स्टूडियो से गिरफ्तार कर लिया गया।

23 सितंबर- ग्रेटर नोएडा में एक इतालवी कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी की पीट-पीटकर हत्या।

24 सितंबर- महाराष्ट्र के खैरालांजी गाँव में दलित परिवार के चार सदस्यों की हत्या के आरोप में छह लोगों को फाँसी, दो को उम्रकैद।

26 सितंबर- सरकार ने सशस्त्र बलों की चुनिंदा शाखाओं में महिला अधिकारियों के लिए स्थायी कमीशन की मंजूरी दी। सीवान के राजद सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को गैरकानूनी हथियार और गोलाबारूद रखने के मामले में 10 साल की कैद।

27 सितंबर- दक्षिण दिल्ली के मेहरौली में लगने वाले फूलबाजार में बम विस्फोट। एक की मौत, 14 घायल। प्रख्यात पार्श्व गायक महेंद्र कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन।

29 सितंबर- महाराष्ट्र और गुजरात में उग्रवादियों ने बम विस्फोट किए। पाँच मारे गए, 80 घायल।

30 सितंबर- जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में नवरात्र पर्व की शुरुआत के दिन चामुंडादेवी के मंदिर में भगदड़ मचने से करीब 150 श्रद्धालु मारे गए। 55 अन्य घायल। एक न्यूज चैनल की युवा महिला प्रोड्यूसर सौम्या विश्वनाथन की दक्षिण पश्चिम दिल्ली इलाके में तड़के गोली मारकर हत्या। उच्चतम न्यायालय ने सोहराबुद्दीन शेख की हत्या के मामले की निचली अदालत में सुनवाई पर रोक लगाई।

एक अक्टूबर- अगरतला में पाँच बम विस्फोटों में दो व्यक्ति मारे गए। करीब 100 घायल।

दो अक्टूबर- केंद्र सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाया।

तीन अक्टूबर- राजनीतिक विरोध से हताश रतन टाटा ने बहुचर्चित नैनो कार परियोजना पश्चिम बंगाल से हटाने की घोषणा की। उन्होंने इस फैसले के लिए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया।

चार अक्टूबर- प्रख्यात चार्टर्ड एकाउंटेंट एवं प्रियंवदा बिड़ला की 5000 करोड़ रुपए की विरासत के उत्तराधिकारी राजेंद्रसिंह लोढ़ा का लंदन में निधन।

सात अक्टूबर- टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने ऐलान किया कि लखटकिया नैनो कार अब 2000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ गुजरात में बनेगी। विश्वास मत के दौरान संप्रग सरकार के पक्ष में वोट देने के लिए भाजपा से निर्वासित एचटी सांगलियाना और जदयू के बागी नेता रामस्वरूप प्रसाद दलबदल अधिनियम के तहत लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित।

नौ अक्टूबर- दो साल का बच्चा सोनू आगरा में बोरिंग के लिए खोदे गए 150 फीट गहरे गड्ढे में गिरा।

10 अक्टूबर- सशस्त्र सोमाली दस्युओं ने अपहृत मालवाहक जहाज के बंधक तीन भारतीयों और चालक दल के 26 सदस्यों को रिहा किया।

11 अक्टूबर- अमिताभ बच्चन अपने 66वें जन्मदिन पर पेट में तीव्र दर्द की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती। प्रधानमंत्री
  राजनीतिक विरोध से हताश रतन टाटा ने बहुचर्चित नैनो कार परियोजना पश्चिम बंगाल से हटाने की घोषणा की। उन्होंने इस फैसले के लिए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया      
मनमोहन सिंह ने श्रीनगर में कश्मीर की पहली ट्रेन सेवा का उद्‍घाटन किया।

12 अक्टूबर- केरल की कैथोलिक नन सिस्टर अल्फोंजा को पोप बेनेडिक्ट ने वेटिकन में एक समारोह में संता का दर्जा दिया। वे यह दर्जा हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

13 अक्टूबर- 150 फीट गहरे गड्ढे में गिरे दो वर्ष के सोनू की मौत।

14 अक्टूबर- ईसाइयों, अनुसूचित जातियों और जनजाति के नेताओं ने धर्मांतरण को संवैधानिक अधिकार बताया और विहिप एवं बजरंग दल पर प्रतिबंध की माँग की। गोवा के मंत्री अंतनासियो मानसेरेटो के पुत्र पर एक अवयस्क जर्मन लड़की से बलात्कार का आरोप। भारत पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच आपसी सहमति के सभी मुद्दों पर व्यापक बातचीत।

15 अक्टूबर- वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार भारत के अरविंद अडिगा को। प्रधानमंत्री ने बधाई दी।

17 अक्टूबर- श्रीलंका के तमिलों के मुद्दे पर द्रमुक के 13 सांसदों ने पार्टी प्रमुख तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि को इस्तीफे सौंपे।

18 अक्टूबर- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से देश के पहले मानवरहित चंद्र अभियान चंद्रयान-1 के प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास किया। लखनऊ (उत्तरप्रदेश) की मायावती सरकार ने रायबरेली में रेल कोच फैक्टरी के लिए अधिग्रहित भूमि लौटाने का निर्णय किया।

20 अक्टूबर- जम्मू-कश्मीर में 17 नवंबर से सात चरणों में विधानसभा चुनावों की घोषणा।

21 अक्टूबर- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा देने आए उत्तर भारतीयों पर कथित हमलों के सिलसिले में गिरफ्तार। महाराष्ट्र के कुछ भागों में हिंसा। छह दशक बाद भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के आरपार व्यापार शुरू। श्रीनगर-मुजफ्फराबाद और पुंछ- रावलाकोट मार्गों पर ट्रक सेवाएँ शुरू।

22 अक्टूबर- भारत का पहला मानवरहित चंद्रयान स्वदेशी रॉकेट पीएसएलवी सी-11 से प्रक्षेपित। रॉकेट ने यान को पृथ्वी की ट्रांसफर कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया। राजस्थान के दीघ में पटाखा बनाते समय विस्फोट। 10 बच्चों सहित 18 मरे।

23 अक्टूबर- श्रीलंका के तमिलों के मुद्दे पर तमिलनाडु की राजनीति में उबाल। एमडीएमके नेता वाइको गिरफ्तार।

26 अक्टूबर- चंद्रयान-1 अंतरिक्ष यान पृथ्वी से एक लाख 50 हजार किलोमीटर की दूर तय कर गहरे अंतरिक्ष में पहुँच गया।

27 अक्टूबर- मुंबई में एक बस में सवार एक युवा बंदूकधारी पुलिस की गोली से मारा गया। मारे गए 23 वर्षीय युवक की पहचान पटना निवासी 23 वर्षीय राहुल राज के रूप में हुई।

30 अक्टूबर- असम में आतंकवादी हमले में 66 लोगों की मौत 470 जख्मी।

दो नवंबर- पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में केन्द्रीय इस्पात मंत्री रामविलास पासवान का सुरक्षा वाहन बारूदी सुरंग के विस्फोट में क्षतिग्रस्त। छह पुलिसकर्मी घायल।

चार नवंबर- भारत के पहले मानवरहित अंतरिक्ष चंद्रयान-1 ने चाँद के स्थानान्तरण कक्षीय पथ में प्रवेश किया।

चार नवंबर- जर्मनी की अवयस्क लड़की से बलात्कार के मामले में गोवा के शिक्षामंत्री एटानैसियो मांसरेट के पुत्र रोहित ने समर्पण कर दिया।भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के पुरोधा पंडित भीमसेन जोशी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न के लिए चुना गया।

पांच नवंबर- मशहूर फिल्म निर्माता बलदेव राज चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद निधन। वे 94 वर्ष के थे।

छह नवंबर- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कश्मीरी कवि रहमान राही को देश का सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार ज्ञानपीठ प्रदान किया।

सात नवंबर- महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर जनता दल यूनाइटेड के पाँच सांसदों ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।

आठ नवंबर- चंद्रयान-1 चंद्रमा की कक्षा में प्रविष्ट।

नौ नवंबर- विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि चीन यह बात अच्छी तरह जानता है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है।

11 नवंबर- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट बेचे जाने संबंधी बयान के बाद विवादों में फँसी कांग्रेस की महासचिव और वरिष्ठ
  मुंबई हमलों के बाद गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। उनकी जगह पी. चिदंबरम गृहमंत्री बनाए गए। वित्त मंत्रालय प्रधानमंत्री ने अपने पास रखा      
नेता मार्गरेट अल्वा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

12 नवंबर- भारत ने मध्यम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल शौर्य का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। एनडीएफबी और उल्फा पर प्रतिबंध की अवधि दो साल के लिए बढ़ाई गई।

14 नवंबर- भारत का तिरंगा चाँद पर पहुँचा। इम्पैक्ट प्रोब को चंद्रयान ने सफलतापूर्वक चाँद की सतह पर छोड़ा और देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक नई उपलब्धि दर्ज हो गई।

15 नवंबर- एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे जमशेदपुर की अदालत में दायर एक मामले में गिरफ्तार एवं जमानत पर रिहा।

16 नवंबर- सोमाली दस्युओं ने अदन की खाड़ी में अपहृत मर्चेंट पोत एमटी स्टोल्ट को दो माह बंधक बनाए रखने के बाद 20.5 लाख डॉलर की फिरौती लेकर 18 भारतीय नाविकों सहित छोड़ा।

17 नवंबर- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए पहले दौर के मतदान में 55 फीसदी मतदान। चंद्रयान-1 ने चंद्रमा का चक्कर लगाना शुरू किया। केंद्र ने चंद्रयान-2 के लिए मंजूरी दी।

19 नवंबर- सोमालिया के तट पर भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में गोलीबारी के दौरान दस्युओं का पोत डुबोया। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक मोहम्मद अलबरदेई को शांति निरस्त्रीकरण एवं विकास के लिए वर्ष 2008 का इंदिरा गाँधी पुरस्कार।

20 नवंबर- केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों के लिए सरकार ने वेतन भत्तों में 50 से 300 फीसदी की वृद्धि का ऐलान किया।

22 नवंबर- अवतारसिंह मक्कड़ चौथी बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष निर्वाचित।

23 नवंबर- जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे दौर का मतदान।

26 नवंबर- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीएसटी रेलवे स्टेशन सहित करीब आठ स्थानों पर आतंकवादियों का हमला। एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अशोक काम्टे और विजय सालस्कर सहित 78 व्यक्ति मारे गए। ताज होटल, नरीमन हाउस और ओबेरॉय ट्राइडंट होटल आतंकियों के कब्जे में।

27 नवंबर- पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह का निधन। उन्होंने 1989 के चुनावों में कांग्रेस को हराकर पहली गैर कांग्रेसी गठबंधन सरकार बनाई थी।

28 नवंबर- सुरक्षा बलों ने पाँच सितारा ओबेरॉय होटल और नरीमन हाउस को आतंकवादियों से मुक्त कराया। निशा चक्रवात के कारण तमिलनाडु में तबाही। तीन दिन में 86 मरे। बाढ़ का पानी निचले इलाकों में भरा। सैकड़ों बेघर। असम के कामरूप जिले में बर्डफ्लू के संदेह में मुर्गे-मुर्गियों को मारना शुरू। मेघालय ने अलर्ट जारी किया।

29 नवंबर- ताज होटल आतंकवादियों से मुक्त। मरने वालों की संख्या करीब 180। तीन सौ से अधिक घायल।

30 नवंबर- मुंबई हमलों के बाद गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। उनकी जगह पी. चिदंबरम गृहमंत्री बनाए गए। वित्त मंत्रालय प्रधानमंत्री ने अपने पास रखा।

30 नवंबर- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में तीसरे दौर का मतदान।

एक दिसंबर- मुंबई हमलों में पाकिस्तानी आतंकवादियों की संलिप्तता का सबूत देते हुए भारत ने पाकिस्तानी राजदूत को तलब किया। मुंबई हमलों के मद्देनजर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख और उप मुख्यमंत्री आरआर पाटिल का इस्तीफा।

दो दिसंबर- अमेरिका ने मुंबई हमलों के सिलसिले में पाकिस्तान से तत्काल एवं पारदर्शी कार्रवार्र करने को कहा।

पांच दिसंबर- नए गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने माना कि खुफिया एवं सुरक्षा तंत्र की नाकामी के कारण आतंकी हमले हुए। दो साल में पहली बार सरकार ने पेट्रोल के दाम पाँच रुपए, डीजल के दाम दो रुपए घटाए।

आठ दिसंबर- पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव में राजस्थान, दिल्ली, मिजोरम में कांग्रेस जीती। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपनी पकड़ बरकरार रखी।

नौ दिसंबर- मुंबई के हमलावर आतंकवादियों का विस्तृत ब्योरा जारी। सभी पाकिस्तानी। एक जीवित पकड़ा गया तथा शेष सभी सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए।

11 दिसंबर- लालथनहवला ने चौथी बार मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रमणसिंह ने दूसरी बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की
  आतंकवाद से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी गठित करने और प्रावधान कड़े करने के लिए पेश दोनों विधेयक लोकसभा में पारित      
शपथ ली। मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चौहान ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

12 दिसंबर- असम और मणिपुर में बर्डफ्लू से प्रभावित इलाकों में इसके बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए रेड अलर्ट घोषित।

13 दिसंबर- राजस्थान में अशोक गहलोत ने दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जम्मू-कश्मीर में पाँचवें चरण के मतदान में 57 फीसदी वोट पड़े। मुंबई हमलों में गिरफ्तार आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब ने पाकिस्तान उच्चायोग को पत्र लिखकर कानूनी सहायता माँगी।

14 दिसंबर- इलाहाबाद में रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा रद्द प्रश्नपत्र लीक। एक रेलवेकर्मी और 11 अन्य गिरफ्तार।

15 दिसंबर- आतंक से निपटने के लिए एक राष्ट्रीय जाँच एजेंसी बनाने तथा कानून को कड़ा करने के लिए संशोधनों को कैबिनेट की मंजूरी। नोट के बदले वोट मामले से अमरसिंह और अहमद पटेल बरी।

17 दिसंबर- आतंकवाद से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी गठित करने और प्रावधान कड़े करने के लिए पेश दोनों विधेयक लोकसभा में पारित। रिजनावुर रहमान मामले में अशोक तोदी की जमानत याचिका खारिज। शीला दीक्षित ने तीसरी बार दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री एआर अंतुले ने महाराष्ट्र के एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे के आतंकवादी हमले में मारे जाने पर सवाल उठाया। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कुक्कुटों के मरने के ताजा मामले।

21 दिसंबर- एफबाआई के अधिकारियों ने 26 नवंबर के आतंकी हमलों में जीवित बचे एकमात्र आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब से नौ घंटे तक पूछताछ की। गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा लेने से इनकार किया। विदेशी उपभोक्ता के लिए इसरो द्वारा निर्मित पहला उपग्रह कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित।

22 दिसंबर- जम्मू में हरकत-उल-जेहाद-ए-इस्लामी का एक उग्रवादी और लश्कर-ए-तोइबा के तीन संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार। संशोधित आईटी विधेयक पारित। इलेक्ट्रानिक रूप में आपत्तिजनक सामग्री का प्रकाशन या प्रसारण तथा अन्य ई कॉमर्स जालसाजी दंडनीय।

23 दिसंबर- एफबीआई ने मुंबई हमलों की जाँच में पाकिस्तान के इसमें लिप्त होने संबंधी सबूत पाए। पाक सेना के एक सेवारत सिपाही सहित जैश-ए-मोहम्मद के तीन उग्रवादी जम्मू में गिरफ्तार।

24 दिसंबर- लोक निर्माण विभाग के एक कार्यकारी इंजीनियर एमके गुप्ता को ओरैया में एक स्थानीय बसपा विधायक शेखर तिवारी और उसके समर्थकों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए सातवें और अंतिम चरण के मतदान में 61 फीसदी मतदान।

25 दिसंबर- लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर एमके गुप्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुरी तरह पीटे जाने के कारण मृत्यु होने की पुष्टि।

26 दिसंबर- बसपा विधायक शेखर तिवारी और अन्य आरोपियों पर एमके गुप्ता की हत्या के सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम और गुंडा अधिनियम की धाराएँ लगाने का निर्णय। भारत ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान न जाने की सलाह दी।

28 दिसंबर- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। भाषा