करवा चौथ माता की आरती- 2: Jai karwa chauth mata ki aarti
।। करवा चौथ माता की आरती: Chauth Mata Ki Aarti ।।
ॐ जय कारवा माता, तेरी जय करवा माता।
सदा सुहागन का वर तुमसे ही माता।।1।। ॐ जय कारवा माता-2
सभी सुहागन मैया, तुमको ही ध्याये। मैया तुमको ही ध्याये....
अपनी सुहाग की लंबी, उम्र का वर पाए।।2।। ॐ जय कारवा माता
व्रत सुहाग के नाम का, सबने आज किया। मैया सबने आज किया..
एक साथ हम देखें, चंदा और पिया।।3।। ॐ जय कारवा माता
रात सुहागो वाली आज मां आयी है। मैया आज मां आयी है....
तेरे नाम की मैया ज्योति जलायी है।।4।। ॐ जय कारवा मैया
सती नारी के लिए तो पति परमेश्वर है। मैया पति परमेश्वर है....
स्वर्ग से भी मां सुंदर होता फिर घर है।।5।। ॐ जय कारवा माता
बिना वर की रहूं मां सदा सुहागन मैं। मैया मां सदा सुहागन में....
हर एक वर्ष यूंही करूं तेरा वंदन मैं।।6।। ॐ जय कारवा माता
करने को मां पूजा थाल सजाया है। मैया थाल सजाया है....
दिन ये सुहागो वाला मैंने पाया है।।7।। ॐ जय कारवा माता
करवा मैया को जो नारी है ध्याये। मैया जो नारी है ध्याये....
सदा सुहागन का वर वो तो है पाये।।8।। ॐ जय कारवा माता
ॐ जय कारवा माता, तेरी जय करवा माता।
सदा सुहागन का वर तुमसे ही माता।। ॐ जय कारवा माता
यह आरती मुख्य रूप से अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और घर में सुख-संपत्ति की कामना के लिए गाई जाती है।