Sunday Special Aarti : सूर्य देव की आरती- जय जय जय रविदेव

Surya Dev ki Aarti
* भगवान सूर्य की आरती
 
जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव।
जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥
 
रजनीपति मदहारी, शतदल जीवनदाता।
षटपद मन मुदकारी, हे दिनमणि दाता॥
 
जग के हे रविदेव, जय जय जय रविदेव।
जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥
 
 
नभमंडल के वासी, ज्योति प्रकाशक देवा।
निज जन हित सुखरासी, तेरी हम सबें सेवा॥
 
करते हैं रविदेव, जय जय जय रविदेव।
जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥
 
कनक बदन मन मोहित, रुचिर प्रभा प्यारी।
निज मंडल से मंडित, अजर अमर छविधारी॥
 
हे सुरवर रविदेव, जय जय जय रविदेव।
जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥

ALSO READ: रविवार के दिन कैसे करें सूर्य देवता को प्रिय यह व्रत, पढ़ें पूजा विधि

ALSO READ: Sunday Vrat Katha : रविवार व्रत की पौराणिक एवं प्रामाणिक कथा

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी