Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

WD Feature Desk

सोमवार, 6 मई 2024 (18:20 IST)
Akshay Tritiya 2024: 10 मई 2024 शुक्रवार को अक्षय तृतीया का शुभ पर्व और मुहूर्त रहेगा। इस दिन विवाह कार्य को छोड़कर सभी कार्य कर सकते हैं, क्योंकि गुरु और शुक्र का तारा अस्त है। इस दिन खरीदारी के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 07:44 से सुबह 09:15 तक इसके बाद सुबह 11:51 से दोपहर12:45 तक है।
 
खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त : सुबह 11:51 से दोपर 12:45 तक।
ALSO READ: Akshaya Tritiya 2024: इन 5 कार्यों से रूठ सकती हैं माता लक्ष्मी, जानें अक्षय तृतीया पर क्या न करें
अक्षय तृतीया 10 मई 2024 पर शुभ मुहूर्त:-
अमृत काल : सुबह 07:44 से सुबह 09:15 तक।
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:51 से दोपहर 12:45 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:32 से दोपहर 03:26 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 07:01 से  07:22 तक।
संध्या पूजा मुहूर्त : शाम 07:02 से रात्रि 08:05 तक।
रविवार : पूरे दिन और रात।
ALSO READ: Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें
ALSO READ: Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्तअक्षय तृतीया का महत्व- importance of Akshaya Tritiya : अक्षय तृतीया (अखातीज) को अनंत-अक्षय-अक्षुण्ण फलदायक कहा जाता है। जो कभी क्षय नहीं होती उसे अक्षय कहते हैं। बताया जाता है कि वर्ष में साढ़े तीन अक्षय मुहूर्त है। जिसमें प्रथम व विशेष स्थान अक्षय तृतीया का है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर के पूछने पर यह बताया था कि आज के दिन जो भी रचनात्मक या सांसारिक कार्य करोगे, उसका पुण्य मिलेगा। इस दिन को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी