हमारे शास्त्रों में श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन वृक्ष लगाने और उन्हें पूजने का बहुत महत्व माना गया है। माना जाता है कि पीपल ब्रह्मा, विष्णु व शिव का वास होता है। आंवले के पेड़ में लक्ष्मीनारायण यानी भगवान विष्णु का वास है।
इसीलिए हरियाली अमावस्या के दिन वृक्षारोपण एवं पेड़ों का संरक्षण करने से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। तथा भगवान उन्हें सदा सुखी रहने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
आइए देखते हैं अपनी कामना की सिद्धि हेतु हरियाली अमावस्या पर कौन-सा वृक्ष लगाएं :-
FILE
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए : तुलसी, आंवला, केला, बिल्वपत्र का वृक्ष।
FILE
आनंद प्राप्ति के लिए : हरसिंगार (पारिजात) रातरानी, मोगरा, गुलाब।
FILE
आरोग्य प्राप्ति के लिएः ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आंवला, सूरजमुखी, तुलसी।