शाहरुख खान से आगे निकले सलमान खान

WD


सुपरस्टार्स की लोकप्रियता मापने का पैमाना यह भी है कि उनके ट्वीटर अकाउंट के कितने फॉलोअर्स हैं या फेसबुक पर कितने लोग उन्हें पसंद करते हैं। इस मामले में सलमान खान ने बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है।

सलमान के फेसबुक पर 16 मिलियन फैंस हैं जबकि शाहरुख खान के 8.7 मिलियन फैंस हैं। शाहरुख को तो अमिताभ बच्चन ने भी पीछे छोड़ दिया है। उनके फेसबुक पेज को लाइक करने वालों की संख्या 12 मिलियन है।

गौरतलब है कि सलमान फेसबुक और ट्वीटर पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, इसके बावजूद उन्हें पसंद करने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें