आदित्य नारायण को पड़ा थप्पड़!

उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को मुंबई स्थित एक बार में एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार करना महँगा पड़ा और उस अनजान लड़की ने आदित्य को जोरदार थप्पड़ जमा दिया।

सूत्रों के मुताबिक आदित्य ने पहले उस लड़की से दोस्ती करनी चाही। बात करनी चाही। जब लड़की ने कोई रूचि नहीं दिखाई तो आदित्य बौखला गए और उन्होंने कुछ भद्दे कमेंट लड़की को कह डाले। बताया जाता है कि आदित्य ने पी भी रखी थी और बहक रहे थे।

बात जब बर्दाश्त के बाहर हो गई तो उस लड़की ने आदित्य को चाँटा रसीद दिया। चाँटे की बात आदित्य स्वीकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन झगड़ा हुआ ये वे मान रहे हैं।

गौरतलब है कि आदित्य ऑलराउंडर बनने के चक्कर में कुछ भी नहीं बन पा रहे हैं। गायन के क्षेत्र में अपना प्रभाव जमा पाते उसके पहले ही छोटे परदे पर मिली सफलता ने उनमें हीरो बनने का ख्वाब जगा दिया। जब फिल्म फ्लॉप हुई तो फिर से उन्होंने छोटे परदे का दामन संभाल लिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें