गुंडे में प्रियंका चोपड़ा करेंगी कैबरे

IFM
शूटआउट एट वडाला में प्रियंका चोपड़ा ने ‘बदमाश बबली’ नामक आइटम सांग किया था और उसके बाद से उनकी हिम्मत खुल गई है। यह प्रियंका का पहला आइटम सांग था। अब वे कैबरे करने जा रही हैं।

प्रियंका ‘गुंडे’ नामक फिल्म कर रही हैं जिसमें सत्तर और अस्सी के दशक का समय दिखाया गया है। उस दौर में फिल्मों में कैबरे सांग बेहद प्रसिद्ध थे। कई लोग आज तक हेलेन का कैबरे नहीं भूले हैं।

उसी दौर की याद ताजा करते हुए प्रियंका भी कैबरे करेंगी। हालां‍कि फिल्म के निर्माताओं ने यह जानकारी नहीं दी है, लेकिन फिल्म से जुड़े लोग बताते हैं कि इस गाने में फैशन भी उस दौर का होगा और फिल्म के सारे कलाकार इस गाने में नजर आएंगे।

प्रियंका के फैंस को ‘गुंडे’ देखने का एक कारण और मिल गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें