प्रियंका चोपड़ा अब आवाज से जीतेंगी दिल

प्रियंका चोपड़ा ने अपने दमदार अभिनय के दम पर करोड़ों लोगों के दिल जीते हैं और कई लोग उनके दीवाने हैं। अब पीसी बतौर गायिका उनका दिल जीतने की कोशिश करने वाली हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर बताया है कि आज (5 अगस्त) उनका यादगार दिन है क्योंकि उन्होंने अपने इंटरनेशनल म्यूजिक एलबम की डील साइन की है।

WD


बहुत कम लोगों को पता है कि प्रियंका एक अच्छी गायिका भी हैं। गाने के प्रति लगाव उनके पिता के कारण हुआ है जो अच्छे गायक हैं। प्रियंका अक्सर अपने दोस्तों के बीच गाना गाती हैं और कई दिनों से चाह रही थीं कि उनकी आवाज ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचे।

प्रियंका का कहना है कि वे नर्वस हैं, लेकिन उन्होंने अपने म्यूजिक एलबम पर काम शुरू कर दिया है। इस एलबम में अंग्रेजी गीत होंगे और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें