प्रियंका चोपड़ा देंगी प्लेन को आवाज

शनिवार, 5 अप्रैल 2014 (19:08 IST)
प्रियंका चोपड़ा की ख्याति दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और यही कारण है कि उन्हें डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म ‘प्लेन्स’ एक प्लेन को आवाज देने के लिए चुना है। क्ले हॉल्स की यह फिल्म वर्ष के अंत तक रिलीज होगी। सूत्रों के मुताबिक डिज्नी वालों ने इस बारे में सिद्धार्थ राय कपूर से पूछा तो उन्होंने प्रियंका का नाम सुझाया और खबर है कि वे मान गई हैं। प्रियंका अंग्रेजी में इस प्लेन के लिए संवाद बोलेंगी। संभव है कि जब यह फिल्म हिंदी में डब कर रिलीज की जाएगी तो वे हिंदी में भी संवाद बोलें।

वेबदुनिया पर पढ़ें