बंगाल से विद्या का पूर्व जन्म का रिश्ता!

PR

विद्या बालन का जन्म केरल में हुआ है, लेकिन उन्हें बंगाल से गहरा लगाव है और कोलकाता को वे अपना दूसरा घर मानती हैं। बंगाल से गहरा लगाव उनके लिए अभी तक एक रहस्य बना हुआ है। विद्या की मां का कहना है कि बंगाल से उनका पूर्व जन्म का कोई रिश्ता हो सकता है।


विद्या ने बताया ‘मैं नहीं जानती हूं कि ऐसा क्यों है और अब तो मैंने समझने का प्रयास भी बंद कर दिया है। मैं यह स्वीकार करती हूं कि एक रिश्ता है। मुझसे जो व्यक्ति शादी करेगा उसे कोलकाता से भी प्यार करना होगा।’’

बंगाल से संबंधित कुछ भी, चाहे वो फिल्म, खाना, भाषा, संस्कृति, फैशन और गीत हो सभी से 33 वर्षीय विद्या का गहरा लगाव है।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें