बंद हो गई ‘और देवदास’!

देवदास पर आधारित ‘देव डी’ हाल ही में प्रदर्शित हुई है, जिसे अनुराग कश्यप ने अपने मुताबिक बनाया है। इसी तरह फिल्मकार सुधीर मिश्रा भी ‘देवदास’ को राजनीतिक रंग देकर ‘और देवदास’ बना रहे थे, जिसमें शाइनी आहूजा, लारा दत्ता और चित्रांगदा सिंह प्रमुख भूमिका निभाने रहे थे। खबर है कि उन्होंने ‘और देवदास’ को बंद करने का फैसला किया है। यह निर्णय उन्होंने ‘देव डी’ को देखकर लिया।

मिश्रा का मानना है कि ‘देव डी’ एक अद्‍भुत फिल्म है और उनकी फिल्म का कोई मतलब नहीं रह जाता है। सूत्रों के मुताबिक सुधीर मिश्रा ‘देव डी’ देखकर डर गए हैं। उन्हें इस बात का यकीन नहीं है कि वे अनुराग से बेहतर फिल्म बना सकते हैं इसीलिए उन्होंने अपनी फिल्म बंद कर दी।

वेबदुनिया पर पढ़ें