वकील का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण : पाउली दाम

बंगला फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री पाउली दाम ने कहा है कि फिल्म ‘अंकुर अरोरा मर्डर केस’ में वकील का किरदार निभाना उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा।

पाउली दाम ने बताती हैं ‘मैंने अंकुर अरोरा मर्डर केस में वकील का किरदार निभाया है। मैंने अपने करियर में पहली बार वकील का किरदार निभाया है, जो मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। वकील भी एक इंसान होता है, लेकिन अदालत में वह क्या महसूस करता है यह समझने के लिए मैंने कोर्ट रूम का दौरा किया।

उल्लेखनीय है कि विक्रम भट्ट निर्मित और सुहैल तातरी के निर्देशन में बनी अंकुर ‘अरोरा मर्डर केस’ मे पाउली दाम के अलावा के.के.मेनन, अर्जुन माथुर, टिस्का चोपड़ा और विशाखा सिंह की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होगी।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें