विवेक शौक का निधन

WD
टीवी धारावाहिक ‘फ्लॉप शो’ और ‘गदर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करने वाले विवेक शौक का 10 जनवरी को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। विवेक महज 47 वर्ष के थे। विवेक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।

विवेक की हाल ही में सर्जरी हुई थी और उसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। उसके बाद वे कोमा में चले गए।

जसपाल भट्टी के साथ विवेक ने कई शो किए। फिल्मों में ज्यादातर उन्होंने हास्य भूमिकाएँ निभाईं। सनी देओल के दोस्त के रूप में फिल्म ‘गदर’ में उनके द्वारा निभाई गई भूमिका को भी काफी सराहना मिली।

सनी देओल, बॉबी देओल, अक्षय कुमार सहित कई कलाकारों ने विवेक के निधन पर ोक व्यक्त किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें