चटपटा जोक : डॉक्टर का पेशा

एक बार नवविवाहित डॉक्टर घोंचू अपनी पत्नी के साथ सुबह-सुबह सैर पर निकले।
उसी समय उनके सामने से आती हुई एक सुंदरी ने मुस्कुराकर डॉक्टर का अभिवादन किया।
डॉक्टर की पत्नी यह देखकर जल-भुन गई।
उसने घोंचू से पूछा- जी, इसे आप कैसे जानते हैं?
घोंचू ने लापरवाही से कहा- अपने पेशे के सिलसिले में...।
उनकी पत्नी ने पूछा- आपका पेशा या उसका...।

वेबदुनिया पर पढ़ें