केटी प्राइस लिखेंगी अपनी पांचवी आत्मकथा

रियलिटी स्टार और मॉडल केटी प्राइस अपनी पांचवी आत्मकथा लिखने की तैयारी कर रही हैं। केटी प्राइस की उम्र अभी केवल 33 वर्ष है और अब तक वह अपनी चार आत्मकथा लिख चुकी हैं।

केटी दो बार शादी कर चुकी हैं। उनकी पहली शादी गायक पीटर आंद्रे से हुई थी जो चार साल तक चली। इसके बाद उन्होंने एलेक्स रेड से शादी की। एक साल बाद वे रेड से भी अलग हो गईं। हाल ही में केटी अपने ब्यॉयफ्रेंड लियांड्रो पेन्ना से अलग हुई हैं।

प्राइस ने कहा, ‘‘मेरे पिछले तीन साल बुरे रहे, लेकिन अब मैं ठीक हो रही हूं। मैं आत्मकथा पर जोर-शोर से काम कर रही हूं।’’(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें