जेनिफर लोपेज के सेक्स टेप नहीं होंगे सार्वजनिक

शुक्रवार, 10 जून 2011 (12:03 IST)
FILE
पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज के अपने पूर्व पति ओजानी नोया के साथ न्यूड वीडियो को अदालत में जमा कराने के आदेश कैलिफोर्निया की एक अदालत ने दिए हैं। इससे पहले लोपेज के पूर्व पति ओजानी नोया लोपेज के इन न्यूड वीडियो को बेचने की तैयारी में थे, लेकिन अदालत के आदेश के बाद अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। इस तरह लोपेज के सेक्स वीडियो सार्वजनिक होने से बच गए।

ओजानी नोया लोपेज जेनिफर और अपने हनीमून के दौरान शूट की गई वीडियो क्लिप के टेप को बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही लोपेज ने अपने वकील के मार्फत अदालत में इसके खिलाफ अपील की और फैसला भी उनके पक्ष में आया।

नोया ने 1997 में लोपेज से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और लगभग 11 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें