जूतों का संग्रह बना सिरदर्द

गुरुवार, 1 जनवरी 2009 (16:08 IST)
पॉप गायिका विक्टोरिया बेकहम इन दिनों अपने जूतों को लेकर काफी दुविधा में हैं। फैशन को अत्यधिक पसंद करने वाली विक्टोरिया को जूतों का शौक है, लेकिन उनके पास इन्हें रखने के लिए जगह नहीं है।

कांटेक्ट म्यूजिक की रिपोर्ट के अनुसार विक्टोरिया का पहनावा उनके अपने मार्के का होता है और एक बार जिस पहनावे में उनकी तस्वीरें प्रकाशित होती हैं, वे दोबारा उनका प्रयोग नहीं करतीं।

पूर्व स्पाइस गर्ल के पास परिधानों की अपनी रेंज है लेकिन लगातार जूते खरीदने की आदत और संग्रह का आकार बड़ा हो जाने के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें