फ्रांस के एक खोजी दल ने अटलांटिक महासागर में दो वर्ष पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर फ्रांस के विमान के मलवे से 75 लोगों के शव बरामद किए हैं।
खोजी दल ने गहरे सागर में डूबे इस विमान के मलबे से दो शव मई की शुरुआत में निकाले थे। बरामद शव समुद्र में करीब 3900 मीटर (12800 फुट) की गहराई में पाए गए थे।
विमान दुर्घटना की दूसरी बरसी के मौके पर फ्रांसीसी सैन्य पुलिस ने पेरिस स्थित एक प्रवक्ता ने बताया कि खोजी दल ने हाल ही में 75 शव बरामद किए है। उन्होंने बताया कि खोजी दल का मिशन जारी है। हालांकि उन्होंने शवों की स्थिति के बारे में विस्तृत विवरण नहीं दिया।
उल्लेखनीय है कि एक जून 2009 को एयर फ्रांस का एक विमान रियो डी जैनेरियो से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया था। इस विमान में 220 यात्री सवार थे। दुर्घटना के कुछ दिन बाद बचाव दल ने 50 शवों को खोज निकाला था। (वार्ता)