पंच महाव्रत

हिंसा से, असत्य से, चोरी से, कुशील से और परिग्रह से विरत होने का नाम है- व्रत।

थोड़े अंश में इनसे विरत होना है- अणुव्रत। सर्वांश में इनसे विरत होना है- महाव्रत। गृहस्थ अणुव्रती होते हैं, मुनि महाव्रती।

व्रतों और शीलों के पाँच-पाँच अतिचार हैं।

अहिंसाव्रत के अतिचार

बंध- किसी भी प्राणी को उसके इष्ट स्थान को जाने से रोकना या बाँधना।

वध- डंडा या चाबुक आदि से प्रहार करना।

छविच्छेद- कान, नाक, चमड़ी आदि को छेदना।

अतिभार का आरोपण- मनुष्य या पशु आदि पर उसकी शक्ति से अधिक बोझ लादना।

अन्नपान का निरोध- किसी के खान-पान में रुकावट डालना।

वेबदुनिया पर पढ़ें