महेंद्रसिंह धोनी शीर्ष पर कायम

शुक्रवार, 7 नवंबर 2008 (13:34 IST)
भारत के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों में चोटी पर बने हैं और उनकी टीम पाँचवें नंबर पर है।

धोनी (793 अंक) के अलावा सचिन तेंडुलकर भी बल्लेबाजों में शीर्ष 10 में शामिल हैं। सचिन (724) आठवें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ तीसरे नंबर पर हैं।

भारत और न्यूजीलैंड दोनों के 113 अंक हैं, लेकिन दशमलव के बाद की गणना में न्यूजीलैंड को चौथा और भारत को पाँचवाँ स्थान मिला हुआ है। टीमों में ऑस्ट्रेलिया पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर है।

गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के नाथन ब्रैकेन पहले, न्यूजीलैंड के डैनियल वेटोरी दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के ही मिशेल ॉनसन तीसरे नंबर पर हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें