मुंबई इंडियन्स के लिए सचिन तेंदुलकर ने थामा बल्ला!

अबुधाबी। आईपीएल सात की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत मुंबई इंडियन्स से होगी। मैच से पहले मुंबई इंडियन्स ने दुबई में अभ्यास किया। सचिन तेंदुलकर ने भी मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र में भाग लिया।

FILE

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने शेख जायेद स्टेडियम पर अभ्यास किया। पिछले साल खेल के तमाम प्रारूपों को अलविदा कह चुके तेंदुलकर को हाल ही में इस टीम का आइकॉन बनाया गया है। पैड पहनकर मैदान पर उतरे तेंदुलकर करीब आधा घंटे तक रहे और उनकी एकाग्रता देखकर ऐसा लग रहा था मानो कल वह प्लेइंग इलवेन में उतरने जा रहे हैं।

तेंदुलकर ने नेट पर रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड समेत सभी खिलाड़ियों को देखा और कोच जान राइट से भी बात की। वे आईपीएल के दौरान टीम संयोजन और रणनीतियों पर राइट और कप्तान रोहित शर्मा को सलाह देंगे।

मुंबई टीम के एक सूत्र के मुताबिक सचिन ने जिस तरह से अभ्यास किया, वह युवाओं के लिए सबक था। यदि किसी ने सोचा कि वे मजे के लिए कुछ गेंदों को पीटना चाहते थे तो यह उनकी गलती थी। वे उसी तरह से अभ्यास कर रहे थे जैसे मैच से पहले करते थे। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें