लखपति होंगे रणजी चैम्पियन मुंबई के क्रिकेटर

गुरुवार, 14 जनवरी 2010 (21:48 IST)
मुंबई। मुंबई क्रिकेट संघ रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्यों और सहयोगी स्टाफ को एक-एक लाख रुपए का बोनस देगा।

एमसीए के कोषाध्यक्ष रत्नाकर शेट्टी ने कहा कि इस सत्र में मुंबई के ‍लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले हर सदस्य को संघ की ओर से एक-एक लाख रुपए दिए जाएँगे। सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को भी यह राशि मिलेगी।

वसीम जाफर की अगुवाई वाली गत चैम्पियन मुंबई ने कर्नाटक को 6 रन से हराकर 39वीं बार रणजी खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम को बोर्ड से इनामी राशि के तौर पर दो करोड़ रुपए मिल गए हैं। कर्नाटक को एक करोड़ रूपए मिले हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें