पहले श्रीलंका प्रीमियर लीग में 56 विदेशी क्रिकेटर भाग लेंगे, जिनमें एक भी भारतीय शामिल नहीं है। सात फ्रेंचाइजी टीमों ने खिलाड़ियों के ड्रॉफ्ट में अपने क्रिकेटरों का ऐलान कर दिया।
सबसे ज्यादा 18 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं जबकि पाकिस्तान के 13 खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड या भारत का कोई भी क्रिकेटर इसमें नहीं है। पिछले साल भी भारतीय क्रिकेटरों की भागीदारी नहीं होने के कारण श्रीलंका प्रीमियर लीग स्थगित करना पड़ा था। श्रीलंका के घरेलू क्रिकेटरों की घोषणा शुक्रवार को होगी।
श्रीलंका प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ी इस प्रकार हैं: उथुरा, साकिब अल हसन, ब्रेंडन टेलर, केवोन कूपर, इमरान फरहत, फिडेल एडवर्डस, डेविड मिलर, डिल्लो डु प्रीज, सैमुअल बद्री।