सहवाग संभालेंगे डेयरडेविल्स की कमान

मंगलवार, 8 सितम्बर 2009 (22:36 IST)
वैज्ञानिकों ने पापुआ न्यू गिनी द्वीप में सुदूर स्थित एक जवालामुखी के क्रेटर में विषेले दाँतों वाले मेंढक, घुरघुराहट जैसी आवाज पैदा करने वाली मछली और संभवत: दुनिया के सबसे बड़े चूहे की प्रजाति ढूँढ निकाली है।

‘गार्डियन’ अखबार ने खबर दी कि ब्रिटेन, अमेरिका और पापुआ न्यू गिनी के शोधकर्ताओं के एक दल ने माउंट बोसोवी में स्थित एक किलोमीटर गहरे क्रेटर में ऐसी 40 से अधिक प्रजातियों की खोज की है, जिनकी पूर्व में कभी पहचान नहीं हुई थी। माना जाता है कि दो लाख वर्ष पुराना यह क्रेटर अब तक अनछुआ ही रहा है।

जीव विज्ञानियों ने तीन किलोमीटर चौड़े क्रेटर में मेंढकों की 16 नई प्रजातियों की खोज की है, जो विज्ञान के दस्तावेजों में पहले कभी दर्ज नहीं हुईं।

ऐसी ही प्रजातियों में तीन नई तरह की मछलियाँ, चमगादड़ की एक नई प्रजाति और एक बड़ा चूहा है, जो दुनिया का सबसे बड़े आकार वाला चूहा हो सकता है। शिकार करने वाले जंतुओं की अन्य प्रजातियों में बड़ी छिपकली और कंगारू हैं जिनका विकास पेड़ों पर रहने के लिए हुआ।

वेबदुनिया पर पढ़ें