जाटों ने आंदोलन वापस लिया

शनिवार, 26 मार्च 2011 (01:53 IST)
केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण की माँग कर रहे हरियाणा के जाटों ने तीन सप्ताह से चल रहा अपना आंदोलन शुक्रवार रात वापस ले लिया।

जाटों ने मुख्यमंत्री भूपिंदरसिंह हुड्डा के साथ बातचीत के बाद आंदोलन वापस ले लिया। एक वक्तव्य में हुड्डा ने बताया कि आंदोलनकारी जाट तत्काल सारी बाधाएँ हटाने और धरने खत्म करने के लिए सहमत हो गए हैं। उन्होंने बताया कि एक महीने के भीतर ‘हरियाणा बैकवर्ड क्लासेज कमीशन’ बनाने का भी फैसला किया गया है।

रेल सेवा प्रभावित : जाट आंदोलन के चलते रेलवे को शुक्रवार को भी 80 से ज्यादा ट्रेनें निरस्त करनी पड़ीं। 41 ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें