समय पर नहीं पहुंचे गडकरी, रैली रद्द

शुक्रवार, 25 अप्रैल 2014 (08:23 IST)
FILE
अहमदाबाद। पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण गुरुवार शाम यहां भाजपा की रैली रद्द हो गई।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने सरसपुर में रैली स्थल पर घोषणा की कि गडकरी को अन्य रैलियों की वजह से देर हो रही है और वह रात 10 बजे से पहले नहीं पहुंच पाएंगे। इसके बाद लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

इसके पूर्व सूरत में गडकरी ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार का ओलंपिक कराया जाए तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी स्वर्ण पदक जीतेंगे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें