लानिरास को मिला साइकिलिंग का स्वर्ण

शनिवार, 16 अगस्त 2008 (22:27 IST)
स्पेन के जान लानिरास ने आज यहाँ ओलिम्पिक खेलों में पुरुषों की साइकिलिंग स्पर्द्धा का स्वर्ण पदक जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा।

जर्मनी के रोजर क्लूग को रजत पदक और ब्रिटेन के क्रिस्टोफर न्यूटन को काँस्य पदक हासिल हुआ। लानिरास ने 2000 के सिडनी ओलिम्पिक में भी स्वर्ण जीता था। 160 लैप रेस में 60 अंकों के साथ वह शीर्ष पर रहे। क्लूग को 58 अंक और न्यूटन को 56 अंक हासिल हुए।

वेबदुनिया पर पढ़ें