आम राय से पेश होता विधेयक : शत्रुघ्न

सोमवार, 8 मार्च 2010 (23:27 IST)
भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को कहा कि अगर महिला आरक्षण विधेयक आम राय के बाद संसद में पेश हुआ होता तो बेहतर होता।

पटना साहिब से लोकसभा सदस्य सिन्हा ने कहा‘बेहतर होता अगर विधेयक टकराव की बजाय आम राय से पेश होता।’

उन्होंने कहा‘अगर लालू प्रसाद, मुलायम सिंह यादव और शरद यादव जैसे नेताओं ने कुछ मुद्दे उठाए हैं तो उन्हें विधेयक पेश किए जाने से पहले संबोधित किया जाना था।’

अभिनेता से राजनेता बने सिन्हा ने कहा‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन मौके पर हम क्या संदेश देना चाहते हैं। व्हिप जारी कर और किसी के सर पर बंदूक रखकर विधेयक पास कराने का क्या मतलब है ?’ (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें