एसपी सलविंदरसिंह के खिलाफ बलात्कार का मामला

शुक्रवार, 5 अगस्त 2016 (08:25 IST)
गुरदासपुर। पंजाब के विवादित पुलिस अधिकारी सलविंदर सिंह के खिलाफ पुलिस बल की पांच महिलाओं के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। फरार चल रहे सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दल रवाना किए गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की यौन उत्पीड़न मामलों की समिति ने पांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जबाव देने के लिए सिंह को समन किया था।
 
पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी सिंह को समिति अध्यक्ष पुलिस महानिरीक्षक गुरप्रीत देव के समक्ष शुक्रवार को उपस्थित होने को कहा गया है। पांचों महिलाओं नें इस संबंध में पिछले महीने शिकायत दर्ज कराई थी। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें