ब्रासा को नहीं रोका : चार्ल्सवर्थ

बुधवार, 6 मई 2009 (12:17 IST)
भारतीय हॉकी के पूर्व तकनीकी सलाहकार रिक चार्ल्सवर्थ ने मंगलवार को इन खबरों को खारिज किया कि उन्होंने स्पेन के जोस ब्रासा को भारतीय हॉकी टीम का मुख्य कोच बनने से रोका था।

भारतीय हॉकी के हुक्मरानों से मतभेदों के चलते पद छोड़ने वाले चार्ल्सवर्थ ने स्वीकार किया कि ब्रासा ने उनसे संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने ब्रासा को भारत जाने से रोका था।

चार्ल्सवर्थ ने एक ईमेल में कहा यह अफवाह गलत है। हमेशा की तरह भारतीय मीडिया के दिमाग की उपज है। जोस ने मुझसे संपर्क किया था और मैंने उसे कुछ सुझाव दिए। उसके बच्चों भारत में रहने के हालात टीम और स्टाफ के बारे में।

उन्होंने कहा मुझे अभी तक अपना बकाया नहीं मिल सका है और उसे यह बात पता होनी चाहिए। इससे पहले कुछ मीडिया रपटों में ब्रासा के हवाले से कहा गया था कि चार्ल्सवर्थ ने खेल मंत्रालय और भारतीय ओलिम्पिक संघ के साथ अपने अनुभवों के चलते उन्हें भारत जाने से रोका था।

वेबदुनिया पर पढ़ें