भारतीय ओलिम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने कहा कि अगले वर्ष राजधानी में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का लक्ष्य अधिक से अधिक पदक जीतना रहेगा।
कलमाड़ी ने कहा कि हम इन खेलों के मेजबान हैं। सभी देशवासी चाहते हैं हम इन खेलों के सफल आयोजन के साथ ज्यादा से ज्यादा पदक भी जीतें। हमारा भी यही लक्ष्य हैं।
राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष कलमाड़ी ने कहा कि हमने गत अक्टूबर में पुणे युवा राष्ट्रमंडल खेलों 33 स्वर्ण सहित 72 पदक जीते थे। इस प्रदर्शन ने हमारा उत्साह बढ़ाया है और हम दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में अधिकतम पदक जीतेंगे। हम इस लक्ष्य पर गंभीरता के साथ काम कर रहे हैं।
आईओए के अध्यक्ष ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। सरकार ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 650 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। खिलाड़ियों में विदेशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा और उनके लिए विदेशी कोच भी लाए जाएँगे।
कलमाड़ी के अनुसार अपनी मेजबानी में अधिकतम पदक जीतने के लिए ये राष्ट्रमंडल खेल हमारे पास सबसे अच्छा मौका है।