भारतीय जिम्नास्टिक टीम का नेतृत्व करेंगे आशीष

रविवार, 2 अक्टूबर 2011 (20:59 IST)
राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता आशीष कुमार जापान की राजधानी टोक्यों में 7 से 16 अक्टूबर तक होने वाली 43वीं विश्व कलात्मक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भारतीय टीम की नेतृत्व करेंगे।

भारतीय जिम्नास्टिक संघ ने कहा इस वर्ष का अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले आशीष एशियाई खेलों और सीनियर एशियाई जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के पदक विजेता हैं।

संघ ने सोमवार को रवाना होने वाली भारतीय टीम के विदाई समारोह के अवसर पर महासचिव कौशिक बिडिवाला, सचिव राम दुलारे, उपाध्यक्ष सी एस अहलावत, कोच मनमोहन सेठ ने टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

खिलाड़ी - पुरुष वर्ग : आशीष कुमार, आलोक रंजन, राकेश पात्रा, महिला वर्ग : दीपा करमाकर, कोच बीएन नन्दी, अशोक कुमार मिश्रा, रेफरी डॉ. कल्पना देवनाथ, बीएल व्यासकर कश्यप। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें