लंकाई मुक्केबाज से स्वर्ण पदक छीना

रविवार, 8 मई 2011 (20:32 IST)
श्रीलंकाई मुक्केबाज मंजू वानियाराच्ची से रविवार को उनका कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण पदक छीन लिया गया क्योंकि वह प्रतिबंधित पदार्थ के दूसरी डोपिंग जांच में असफल रहे।

इससे वेल्स के सीन मैकगोल्ड्रिक बैथंमवेट वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन बन गए।

राष्ट्रमंडल खेलों के महासंघ (सीजीएफ) की महासंघ अदालत ने कहा कि वानियाराच्ची को 2010 राष्ट्रमंडल खेलों से अयोग्य करार कर दिया गया है और उनका दिल्ली खेलों का परिणाम निरस्त माना जाएगा।

संचालन संस्था ने एक ईमेल बयान में कहा कि अदालत ने आदेश दिया कि उनसे पदक छीन लिया जाएगा और इसे सीजीएफ को वापस कर दिया जाएगा। इसके अनुसार, ‘बैंथमवेट 56 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक इस तरह वेल्स के सीन मैकगोल्ड्रिक को प्रदान किया जाएगा।' (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें